
दमोह। बात करते समय मोबाइल इतना गर्म हुआ कि बात करने वाले युवक ने उसे हाथों से फेंक दिया और जैसे ही मोबाइल नीचे गिरा धमाके के साथ फट गया। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ।
इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स कभी-कभी कितने खतरनाक हो सकते हैं इसका ताजा मामला ग्राम बिजोरी पाठक में सामने आया है। यहां पर रहने महेंद्र पुत्र बद्री प्रसाद पाठक ने सैमसंग कंपनी का ए 12 मोबाइल 4 महीने पहले ही एक दुकानदार से खरीदा था। आज सुबह बात करते समय मोबाइल बहुत अधिक गर्म हो गया तब उन्होंने मोबाइल हाथ से छिटक दिया और मोबाइल जैसे ही उन्होंने छोड़ा एकाएक तेज धमाके के साथ पूरा मोबाइल ब्लास्ट हो गया। हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। बताया जाता है कि उन्होंने यह मोबाइल अस्पताल के निकट एक निजी दुकान से 4 माह पूर्व ही खरीदा था। यदि युवक समय रहते मोबाइल हाथ से ना छोड़ता तो संभव है कि उसके साथ कोई हादसा हो जाता।
क्या मोबाइल नकली था
मोबाइल ब्लास्ट होने की घटना के बाद अब लोगों का कहना है कि संभव है कि मोबाइल किसी अन्य कंपनी का हो। जिसे ब्रांडेड बनाकर बेचा गया हो। गौरतलब है कि एक ब्रांडेड कंपनी के लाखों रुपए के नकली ईयर फोन हाल ही में पकड़े गए हैं। दमोह में भी यदि नकली चीजों को ब्रांडेड बनाकर बेचे जाने का काम चल रहा है तो इसे इसमें आश्चर्य नहीं होना चाहिए।

More Stories
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, पीड़ित से ही बोले अब मैला खा लेना
हटा विधायक को नहीं पता राष्ट्रगान हिन्दी में लिखा या संस्कृत में
2 दिन पहले पति की मौत, आज कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव