मार्च 17, 2026

सम्मान से नवाजी गई नित्या और निष्ठा

अखिलेश घोष दमोह। आज बालिकाओं को पढाई के लिए नौकरी के लिए अक्सर अपने परिवार से दूर जाना पड़ता है ऐसी परिस्थितियों में अक्सर बच्चियाँ असुरक्षित महसूस करती हैं। यह एक बहुत ही दूरदर्शी सोच का परिणाम है निश्चित ही यह शिविर इन बच्चियों के आत्मबल को बढ़ाने में नीव का पत्थर साबित होगा। उक्त उद्गार जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह द्वारा आयोजित बालिका आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व वित्त मंत्री जयंत मलैया ने जैन मिलन के कार्यों की प्रशंसा करते हुए व्यक्त किए।

कार्यक्रम के संयोजक मुकेश मम्मा एवं सुधीर ॾब्ल्यू ने जानकारी देते हुए बताया की जैन मिलन नगर द्वारा जैन समाज की ऐसे संस्थान जिनकी समाज के सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों में महत्वपूर्ण भूमिका होती है उनका सम्मान भी आज किया गया। अतिथियों का परिचय कराते हुए एड विकल्प जैन कराया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक अजय टंडन ने की। कार्यक्रम में श्री दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष सुधीर सिंघई एवं कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के उपाध्यक्ष देवेंद्र सेठ के साथ ही जैन मिलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेम कुमार सराफ एवं राष्ट्रीय सयुंक्त मंत्री आर के जैन का मार्गदर्शन एवं आतिथ्य प्राप्त हुआ। विधायक श्री टंडन ने अपने उद्बोधन का प्रारंभ दोनों प्रशिक्षिका ब्लेक बेल्ट नित्या एवं निष्ठा को दमोह का गौरव बताते हुए कहा की सभी बच्चों को इनसे शिक्षा लेनी चाहिए। निश्चित ही यह बच्चियाँ दमोह का नाम मध्यप्रदेश में ही नहीं अपितु पूरे देश में रोशन करेंगी। जैन मिलन के बारे में सुनता था पर आज देख लिया। निश्चित ही कोरोना काल में आक्सीजन बैंक, फिर मेडिकल बैंक सघन पौधे रौपण की श्रृंखला और अब यह आत्मरक्षा शिविर निश्चित ही संस्था की रचनात्मक सोच को दर्शाता है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि देवेंद्र सेठ ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि संस्था के प्रयास से निश्चित ही बच्चियों का आत्मबल बढ़ेगा। कार्यक्रम का संचालन जिनेन्द्र जैन एवं आलोक पलंदी ने किया। शाखा के अध्यक्ष सबन जैन एवं मंत्री राजकुमार जैन ने दोनों प्रशिक्षक नित्या एवं निष्ठा जैन को शाखा की तरफ से रजत मई स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया। विकास जैन, राकेश जैन, महेश दिगंबर, जवाहर जैन ने श्री मलैया का एवं शैलेंद्र बजाज, अवध जैन, राजेश ओशो, दिनेश छाया ने विधायक श्री टंडन सहित सभी अतिथियों का सम्मान किया।

कोरोना काल में मिलन द्वारा संचालित ऑक्सीजन बैंक में सहयोग के लिए निशांत सहेले, अनिकेत जैन, विक्की जैन, सजल उस्ताद का सम्मान शाखा द्वारा किया गया। साथ ही शहर की सामाजिक संस्थान जैन मिलन वरिष्ठ शाखा, महिला जैन मिलन, नवकार महिला मिलन, कांच मंदिर महिला मिलन, तारण तरण महिला मंडल, नशिया जी महिला मंडल, महिला परिषद, जबलपुर नाका मंदिर महिला मिलन, आदर्श महिला मिलन, कांच मंदिर महिला मिलन, कलश महिला मंडल सहित लगभग 15 से अधिक सामाजिक संस्थानो का सम्मान किया गया। सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किये गए। आभार राजकुमार जैन तारण ने व्यक्त किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से अरुण प्रधान, आर के जैन, महेश दिगंबर, कवीता बजाज, नेहा बजाज, कवीता रिषभ जैन, के सी जैन, रोशनी जैन, मोनिका सेठ, शशि सराफ सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थिति थे।

Message Us on WhatsApp