मार्च 17, 2026

दलदल और खस्ताहाल सड़क से परेशान ग्रामीणों ने किया थाने का घेराव

हटा। लगातार बारिश के कारण ग्राम पंचायत मड़ियादो के विकास कार्यों की पोल खुल गई है। दलदली रास्ते और विभिन्न समस्याओं से परेशान ग्रामीणों ने थाने का घेराव कर कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा।
बारिश शुरू होते ही ग्राम पंचायत का विकास सामने आने लगे हैं। जहां पानी निकासी एवं सड़क निर्माण के लिए लाखों रुपए का व्यय किए गए लेकिन समस्याएं जस की तस हैं। बात कर रहे हैं जनपद पंचायत हटा की मड़ियादो ग्राम पंचायत की। यहां वार्ड नंबर 12, 13 ,14 में न तो अभी तक कोई मुरमीकरण हुआ है न ही कोई सीसी सड़क बनाई गई है। ग्रामीण पंचायत स्तर पर कई बार मांग कर चुके हैं। दो साल पहले भी कलेक्टर आवेदन दिया था उसके बाद भी समाधान नहीं हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि किसी महिला को डिलीवरी होती है तो उसे 108 की सुविधा नहीं मिल पाती है। क्योंकि रास्ते सही नहीं हैं। कई बार विपरीत परिस्थितियों में बड़ी मुश्किल से महिला को रोड तक लाना पड़ता है। रास्ते में जाते समय लगभग लोग दो दो फुट तक कीचड़ में हो जाता है। जिससे लोग पैदल निकल नहीं पाते हैं। पानी गिरता है तो घर से बाहर निकलना बहुत मुश्किल हो जाता है। इन्हीं मांगों को लेकर तीनों वार्डों के लोगों ने इकट्ठे होकर मड़ियादो थाने का घेराव किया एवं कलेक्टर के नाम पर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौंपने वालों में रितिक दहिया, प्रकाश कुशवाहा, हरिचंद कुशवाहा, पोटन, कुद्दु, सुरेश, कोमल, दशरथ, पूरन, हरप्रसाद सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Message Us on WhatsApp