मार्च 19, 2026

बछड़े को बचाने पूरा परिवार भिड़ गया तेंदुआ से


हटा से माधव कोरी। बफर जोन में लोमहर्षक घटना में तेंदुआ से गाय के बछड़े को बचाने पूरा परिवार तेंदुआ से भिड़ गया। मामला पाटन जी ग्राम का है।
आज शुक्रवार की सुबह बाफरजोन के पाटन गांव में एक तेंदुआ ने दबे पांव आकर गाय के बछड़े पर हमला कर दिया। बछड़े पर हमला होता देख गाय चीखी और उसे बचाने दौडी। गाय की आवाज सुनकर परिजन राम सहाय यादव व उनके दोनों पुत्र कैलाश व शम्‍भू भी उसी ओर भागे तो देखा कि तेंदुआ बछडे को अपना शिकार बना रहा था। तीनों ने पत्‍थर, लाठी से हमला कर उसे भगाया और बछडे बचाया। बाद में तेंदुआ पहाड़ की ओर भाग गया।
जांच करके राहत देंगे
बफर जोन क्षेत्र मड़ियादो के रेंजर हिर्देश हरि भार्गव ने बताया कि जंगली जानवरों के द्वारा मवेशियों पर हमला करने पर क्षति व घायल होने पर अलग अलग सहायता का प्रावधान है। फोटो में निशान देखकर लगता है हमला हुआ है। इसके बावजूद भी जांच के लिए विभाग का एक दल पाटन भेजा जा रहा है। जांच उपरांत नियमानुसार सहायता प्रदान की जाएगी।

Message Us on WhatsApp