मार्च 17, 2026

पौधारोपण के साथ योग शिविर का शुभारंभ

पथरिया से मुकेश दुबे। स्थानीय जैन मिलन के तत्त्वाधान में आज आयुर्वेद आचार्य बालकृष्ण का जन्म दिवस योग शिविर एवं पौधारोपण कर मनाया गया। इस अवसर पर श्री शांतिनाथ दिग. जैन धर्मशाला में पांच दिवसीय नि:शुल्क योग प्राणायम शिविर का आयोजन किया गया।
योग शिविर का शुभारंभ पर जैन मिलन के पूर्व वरिष्ट वीर ऋषभ जैन एवं मिलन शाखा के वरिष्ठ कोषाध्यक्ष वीर रतनचंद जैन (दवग्गर) के साथ वीर राजेन्द्र सिंघई ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस अवसर पर जैन मिलन पथरिया के मंत्री एवं पतंजलि योग समिति के योग शिक्षक वीर संदीप जैन ने योग प्राणायाम कराया गया। योगाभ्यास के पश्चात जड़ी-बूटी दिवस के अवसर पर समस्त योग साधकों को औषधीय पौधों के संबंध में जानकारी देकर वितरण किया गया एवं उनका रोपण किया गया। योग शिक्षक संदीप जैन ने अधिक से अधिक लोगों से योग शिविर में आकर रोगमुक्त, तनाव मुक्त रहते हुए शरीर की समस्त व्याधियों को दूर करने, प्रतिरोधी क्षमता बढ़ाने और प्रत्येक महामारी से बचने के लिए की अपील की। शिविर में वीर सुनील जैन सिंघई ,वीर राजकुमार सिंघई, वीर आनेश जैन सिंघई , वीर प्रदीप जैन दवग्गर, श्रीमती बबीता जैन दवग्गर, प्रियम जैन दवग्गर मौजूद थे।

Message Us on WhatsApp