मार्च 17, 2026

समय से पहले तीसरी लहर की दस्तक, एक साथ 15 केस आए सामने

दमोह। लंबे समय के बाद आखिरकार दमोह में एक बार फिर कोरोना विस्फोट हो गया। लोगों की लापरवाही के कारण आज एक साथ फिर 15 केस सामने आने से प्रशासनिक और स्वास्थ्य अमले में हड़कंप मच गया।
दमोह जिले में समय से पूर्व कोरोना की तीसरी लहर का आना सुनिश्चित हो गया है। दरअसल लोगों की घोर लापरवाही और प्रशासनिक अनदेखी के चलते तेजी से कोरोना केस बढ़ने लगे हैं। पिछले हफ्ते दो एक्टिव केस थे उसके बाद कल 3 केस सामने आए थे, और आज एक साथ 15 एक्टिव केस आने से कुल एक्टिव केसों की संख्या 20 हो गई है। यह केस सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया है। स्वास्थ्य अमले का मानना है कि लोग कोरोना गाइड लाइन का पालन नहीं कर रहे हैं। लोग न तो भीड़ भरे इलाकों में सोशल डिस्टेंसिंग अपनाते हैं और न ही मुंह पर मास्क लगाते हैं। लोग बगैर मास्क के भीड़ भरे इलाकों में लगातार घूम रहे हैं। जिसके कारण यह स्थिति बन गई है। आज जिन इलाकों से केस आए हैं उनमें हिरदेपुर से 04, जेरठ पथरिया से 01, हिंगवाहनी बटियागढ़ से 01, इटवा से 01, गढ़ोला से 01, फुटेरा से 01, बटियागढ़ से 01, गूगरा से 01, रनेह से 01, हटा से 02, पाड़ाझिर से 01 शामिल हैं।
पहले ही मिल गई थी चेतावनी
दिल्ली के एक स्वास्थ्य संगठन इंस्टीट्यूट फॉर हेल्थ मैट्रिक्स एवाल्यूशन ने पिछले महीने ही एक रिपोर्ट तैयार की थी जिसमें चेतावनी दी गई थी की मध्यप्रदेश में दमोह जिला डेंजर जोन में शामिल है। उस रिपोर्ट में दमोह के अलावा भिंड, आगर, शाजापुर, बुरहानपुर और सिवनी जिले में भी समय से पहले तीसरी लहर आने की चेतावनी दी गई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि दमोह में जरूरत से ज्यादा भीड़ उमड़ रही है। लोग सैनिटाइजर, मास्क तथा सोशल डिस्टेंसिंग का बिल्कुल भी पालन नहीं कर रहे हैं। लंबे समय के बाद आखिरकार दमोह में एक बार फिर कोरोना विस्फोट हो गया। लोगों की लापरवाही के कारण आज एक साथ फिर 15 केस सामने आने से प्रशासनिक और स्वास्थ्य अमले में हड़कंप मच गया।

Message Us on WhatsApp