मार्च 17, 2026

पेशी पर आई पत्नी को धमकाया तो बाप बेटी ने मिलकर धुना दामाद को

https://photos.app.goo.gl/9WRMS9iXtpaVuqxv6

( वीडियो देखने के लिए लिंक ओपन करें)

दमोह। जिला मुख्यालय के बस स्टैंड पर पति पत्नी और परिजनों के बीच मारपीट का एक वीडियो वायरल होने के बाद मामला कोतवाली पहुंच गया। दरअसल हिंडोरिया थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम भौरखेड़ी निवासी बिज्जू ठाकुर का विवाह बांसा तारखेडा निवासी युवती के साथ 4 साल पहले हुआ था। लेकिन युवक द्वारा शराब पीने और मारपीट किए जाने के चलते युवती द्वारा उसे तलाक लिए जाने का मामला न्यायालय में चल रहा था। वहीं न्यायालय में आज उसी मामले की पेशी थी। पेशी के बाद जब महिला अपने पिता और रिश्तेदार के साथ अपने घर लौट रही थी। उसी दौरान पति बिज्जू ठाकुर ने अपनी पत्नी को चलती गाड़ी से पीछे खींचा लिया। जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर गिर गई और इसके बाद शुरू हुआ सरेराह मारपीट शुरू का दौर। जो की बीच बाजार काफी देर तक चलता रहा। लोग तमाशबीन बनकर देखते रहे और वीडियो बनाते रहे तो कुछ अन्य लोगों ने छेड़छाड़ का मामला जानकर युवक पर हाथ साफ कर दिए। जब घटना की सूचना पुलिस को मिली तो मौके पर पहुंचकर सभी को कोतवाली ले जाकर पूछताछ शुरू की है। इस मामले पर अभी पुलिस ने कोई जानकारी तो नहीं दी है। हालांकि पीड़ित पत्नी का कहना है कि उसके पति द्वारा आज उसे तथा उसके पिता को जान से मारने की धमकी दी गई एवं बीच सड़क पर ही खींचातानी की गई जिसके बाद यह मामला शुरू हुआ।

Ote

Message Us on WhatsApp