मार्च 17, 2026

समाज को एकजुट करने आए समरीते का साहू समाज ने किया स्वागत

फूट डालो राज करो की नीति से बचना होगा: सतेंद्र

दमोह। साहू समाज के संरक्षक एवं पूर्व विधायक किशोर समरीते के दमोह प्रथम नगर आगमन पर आज साहू समाज द्वारा जगह जगह भव्य स्वागत किया गया। भगवान दास शाह के निवास पर समाज के प्रमुख लोगों ने स्वागत किया। उसके बाद वहां से ढोल ढमाकों के साथ जुलूस के रूप में साहू धर्मशाला सम्मान यात्रा पहुंची। वहां समाज के प्रबुद्धजनों ने पुष्पहार एवं श्रीफल भेंट कर स्वागत किया। इस अवसर पर श्री समरीते ने सभी समाज बंधुओं से एकजुटता की अपील करते हुए कहा कि संगठन में ही शक्ति है। इसलिए समय को देखते हुए समाज को एकजुट होना पड़ेगा। साहू समाज के प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष सत्येंद्र साहू ने कहा की हमें बांटने की कोशिश की जा रही है। इसे रोकना होगा। हम विभिन्न संगठनों में बटते हुए अपनी संख्या को बांट रहे हैं। अतः हर जिले में एक ही सक्रिय जिला अध्यक्ष होना चाहिए और दमोह जिले से इसकी शुरुआत करते हुए पूरे प्रदेश के जिलों में एक ही जिलाध्यक्ष की भूमिका जमानी होगी। विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों का सा सम्मान संरक्षण होना चाहिए। लेकिन हमें अंग्रेजों की राजनीति फूट डालो और राज करो नीति से बचना होगा। तभी हमें राजनीतिक प्रतिनिधित्व प्राप्त होगा। जमीनी सक्रिय कार्यकर्ताओं का साथ देने की एवं पैराशूट नेताओं से बचने के लिए कहा। साहू समाज प्रदेश अध्यक्ष रविकरन साहू ने श्री समरीते का परिचय देते हुए कहा कि समरीते संघर्ष करो हम सभी आपके साथ है। जिलाध्यक्ष हरिशंकर साहू ने समाज के सभी लोगों से सहयोग की अपील की।कार्यक्रम में पूर्व पार्षद श्रीमती गिरजा साहू, जिला भाजपा मंत्री श्रीमती रश्मि साहू, गायत्री साहू, कमला शाह, श्रीमती रजनी साहू, गुड्डा साहू, दिनेश साहू, राकेश साहू, एडवोकेट संजय साहू, सौरभ साहू, सचेन्द्र साहू, माखन साहू, पन्नालाल साहू, लकी साहू, गजेंद्र महाजन, डब्बू महाजन, रितेश साहू, अनुराग, विष्णु, सचिन, आशीष सहित सैकड़ों स्वजातीय बन्धु एवं मातृशक्ति उपस्थित थी। मंच संचालन विजय साहू और आभार मल्ला राठौर ने व्यक्त किया।

Message Us on WhatsApp