
दमोह। नशा मुक्ति अभियान के तहत भगवती मानव कल्याण संगठन ने आज फिर तीन पेटी अवैध शराब पकड़ी। वहीं शराब माफिया ने संगठन कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकी दी है।
संगठन के हटा, पटेरा और बटियागढ़ के कार्यकर्ताओं ने पकड़ी 3 पेटी अवैध शराब जिसमें लाल मसाला 100 पाव, सफेद मसाला 50 पाव शामिल है पकड़ी है। शराब आरोपी धर्मेंद्र सिंग पुत्र जगत सींग लोधी निवासी खेजरा व नरेंद्र राय पुत्र मोतीलाल राय जब मोटरसाइकिल एच एफ डीलक्स काले रंग की नंबर एम पी 34 एम एन 3807 से हटा कलारी से लेकर ककराई की ओर जा रहे थे वहां पर संगठन के लोगों को देखकर वह वहां से भागे और रनेह के पास पकड़े गए। संगठन ने संगठन ने अवैध शराब सहित आरोपियों को रनेह थाना के सुपुर्द कर दिया। तत्पश्चात ठेकेदार द्वारा फ़ोन पर संगठन के कार्यकर्ताओं को जान से मारने की धमकी दी गई। संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक आवेदन पुलिस को देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है साथ ही कार्रवाई ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

More Stories
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, पीड़ित से ही बोले अब मैला खा लेना
हटा विधायक को नहीं पता राष्ट्रगान हिन्दी में लिखा या संस्कृत में
2 दिन पहले पति की मौत, आज कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव