मार्च 17, 2026

हनुमान चालीसा का पाठ कर सरकार की सद्बुद्धि के लिए किया यज्ञ

पथरिया से मुकेश दुबे। जनपद पंचायत के सामने लगे संयुक्त मोर्चा के पंडाल के बैनर तले साईं मंदिर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने आज छटवे दिन भी अपना कलम बंद आंदोलन जारी रखा। संयुक्त मोर्चा के समस्त घटक दलों से पंचायत सचिव संगठन, जीआरएस संगठन, एन आरएलएम, पीएमएवाय, जनपद कर्मचारी संघ, मनरेगा संगठन के पदाधिकारियों सहित सभी ने सरकार को सद्बुद्धि आए इस आशय से सिद्धिदात्री माँ एवं साई मंदिर प्रांगण में सुन्दर कांडपाठ किया। मोर्चा के संयोजक जगदीश पटेल एवं सह संयोजक सुनील तिवारी ने बताया जब तक हमारी जायज मांगों का शासन द्वारा निराकरण नहीं किया जाता है तब तक अनिश्चित कालीन आंदोलन जारी रहेगा। कर्मचारियों ने तानाशाही नहीं चलेगी, हमारी मांगे पूरी करो, कर्मचारी एकता जिंदाबाद सहित अनेक नारे लगाकर अपनी आवाज बुलंद की। संयुक्त मोर्चा ने बताया काम बंद होने से पंचायतों में ताले लटके हैं और किसी भी तरह के कोई काम नहीं हो रहे हैं। जिसके कारण आम जनता परेशान है और इन सब के लिए केवल प्रदेश सरकार ही उत्तरदाई है यदि वह मांगे पूरी करती है तो सुचारू रूप से व्यवस्था चलने लगेगी।

Message Us on WhatsApp