
पथरिया से मुकेश दुबे। पथरिया जन lपद पंचायत के सामने संयुक्त मोर्चा के समस्त घटकों के अधिकारी कर्मचारी आज आठवें दिन भी अपने पंडाल में अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठे रहे। मोर्चा से पंडाल में उपस्थित संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष बृजेन्द्र सिंह ठाकुर ने हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों की हौंसला अफजाई करते हुए शासन से मांग की है l कि सरकार दमन कारी नीतियों को त्यागते हुए हमारी जायज मांगों पर सहानुभूति भूतिपूर्वक निर्णय ले। इसी क्रम में धरने में उपस्थित मोर्चा के संयोजक जगदीश पटेल ने कहा कि विगत वर्षों से सरकार द्वारा हमारी जायज मांगों के निराकरण के संबंध में अनेक बार आश्वासन दिया गए। मगर आज दिनांक तक अमल नहीं किया गया।
मोर्चा के सह संयोजक सुनील तिवारी ने बताया अब हमारा मोर्चा सरकार से आरपार की लड़ाई के लिए पूर्ण रूप से तैयार है। यदि हमारी मांगे नहीं मानी गई तो हम अब पीछे हटने वाले नहीं हैं। जिसका समर्थन संयुक्त मोर्चा की महिला पदाधिकारियों श्रीमती अनिता वैध, श्रीमती स्नेहलता गुप्ता, श्रीमती गंगा बाई ठाकुर ने भी मांगे पूर्ण होने तक आंदोलन जारी रखने पर जोर दिया

More Stories
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, पीड़ित से ही बोले अब मैला खा लेना
हटा विधायक को नहीं पता राष्ट्रगान हिन्दी में लिखा या संस्कृत में
2 दिन पहले पति की मौत, आज कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव