मार्च 17, 2026

सरकार ने सिर्फ झूठे आश्वासन दिए पर मांगे पूरी नहीं की

पथरिया से मुकेश दुबे। संयुक्त मोर्चा के बैनर तले पंचायत कर्मियों की कलम बंद हड़ताल आज पांचवे दिन भी जारी रही।
पथरिया पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के सयुक्त अधिकारी कर्मचारी संगठन के सभी घटक दल जनपद पंचायत पथरिया के सामने लगे पंडाल में अपनी मांगों को लेकर अनिश्चित कालीन कलम बंद हड़ताल पर बैठे हैं। इस संबंध में संयुक्त मोर्चा के संयोजक जगदीश पटेल एवं सह संयोजक सुनील तिवारी ने बताया कि शासन द्वारा हमारी जायज मांगे जब तक नहीं मानी जाती हैं तब तक हमारा आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सरकार हठधर्मिता पर उतारू है। हम लंबे समय से मांग कर रहे हैं लेकिन सरकार पर कोई असर नहीं हुआ। कितने ही बार सरकार को ज्ञापन दे चुके हैं। लेकिन हमेशा झूठा आश्वासन ही मिला है। इस बार हम पीछे नहीं हटेंगे। या तो सरकार हमारी मांगों को पूरा करे या फिर हम इसी तरह काम बंद रखकर विरोध करेंगे। संयुक्त मोर्चा द्वारा आज बृजेन्द्र सिंह ठाकुर एपीओ को सर्व सम्मति से संयुक्त मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। उनकी नियुक्ति पर समस्त कर्मचारी संगठन द्वारा उन्हें बधाई दी गई।

Message Us on WhatsApp