मार्च 17, 2026

उफ़ कहीं बीमार न कर दे स्टेशन का यह गंदा पानी


पथरिया से मुकेश दुबे। आदर्श स्टेशन घोषित पथरिया रेल्वे स्टेशन पर गंदा पानी मजबूर हैं। तो साफ-सफाई के अभाव में गंदगी फैली रहती है। लेकिन रेल प्रशासन का इस और ध्यान नहीं है।
वैसे तो पथरिया का रेल्वे स्टेशन आदर्श स्टेशन घोषित हो चुका है मगर यहां की पानी और सफाई व्यवस्था देख वास्तविक स्थिति कुछ और ही नज़र आती है। स्टेशन परिसर में लगे नलों से मटमैला और गंदा पानी निकल रहा है। जिसे पीने को यात्री मजबूर हैं। वहीं दूसरी ओर डस्टबिन में कचरा पड़ा है जो कई दिनों से साफ नहीं हुआ है। बदबू के कारण यात्रियों का बैठना भी दूभर हो रहा है। ग्राम सीगोन के निवासी भोला बंसल ने बताया कि स्टेशन पर साफ पानी की व्यवस्था नहीं है। नलों से गंदा पानी निकल रहा है। कहीं और पानी की व्यवस्था नहीं है जिससे हम वही पीने को हम मजबूर हैं।
वहीं ग्राम आंजनी बेलखेड़ी के पुरुषोत्तम गौंड़ ने बताया कि हमें दिल्ली जाना है। हम लोग पानी न गिरने लगे इस लिए दोपहर में स्टेशन आ गए थे। तभी से हमें यहा गंदा पानी पीना पड़ रहा है। और अपने बच्चों को भी पिला रहे हैं। सीमा अहिरवार, सुमन रैकवार, अनिता वंशवर्ती ने बताया कि गंदा पानी पीने के कारण हमें अपने स्वास्थ्य बिगड़ने का भी भय बना हुआ है। रतिबाई अपने बच्चों को लेकर दिल्ली जाने के लिए स्टेशन पर बैठी मिली। वो कहती हैं कि कचरे से बदबू आ रही है। ऐसा लगता की बहुत दिनों से सफाई नहीं हुई है। इस मामले में जब रेल्वे के अधिकारियों से बात की तो उन्होंने यह कहते हुए कुछ भी कहने से इंकार कर दिया की वह इसके लिए अधिकृत नहीं हैं।

Message Us on WhatsApp