मार्च 17, 2026

चिरोला हत्याकांड: मृतका के पुत्र ने पुलिस जांच पर उठाए सवाल, सीएम -डीजीपी से की शिकायत

दमोह। ग्राम चिरौला में बीते दिनों हुए हत्याकांड मामले में मृतका के पुत्र ने पुलिस की जांच पर गंभीर सवाल उठाते हुए एक शिकायत डीजीपी को की है। शिकायत में मामले को रिओपन करने की मांग की है।
पथरिया थाना क्षेत्र के ग्राम चिरोला में बीती 13 जुलाई को श्रीमती हीरा कुर्मी 60 वर्ष की खून से लथपथ शव मिला था। प्रथम दृष्टया मामला दुष्कर्म और हत्या स्पष्ट दिख रहा था। मामले में पथरिया थाना की टीम में जांच की और 15 जुलाई को आरोपी मस्तराम पटेल पिता निवासी चिरौला को गिरफ्तार किया था। मोबाइल लोकेशन और घटनास्थल पर मिली बीड़ी के टुकड़े का मिलान कर पूछताछ की गई। जिस पर आरोपी ने 11 जुलाई की रात हत्या करना कुबूल किया था। पुलिस ने मामले का पटाक्षेप किया और आरोपी को जेल भेज दिया था।
मृतका के पुत्र ने उठाए सवाल :
मृतका हीरा कुर्मी के पुत्र मिहीलाल कुर्मी उर्फ मिहिर कुर्मी ने पुलिस महानिदेशक को की गई शिकायत में आरोप लगाया कि पुलिस द्वारा जांच में लापरवाही बरतते हुए घटना के इतने दिन बीत जाने के बाद भी जांच अधूरी है। शिकायत में लेख किया गया है है कि मामले में पुलिस द्वारा दुष्कर्म और आरोपी द्वारा लूटे गए जेवरात और उनकी बरामदगी की पुलिस द्वारा जांच नहीं की जा रही है। न ही घटना के समय आरोपी के कपड़ों की कोई शिनाख्त हुई है। साथ ही आरोपी के साथ अन्य साथियों की शिनाख्त अभी तक नहीं हो पाई है। न ही आरोपी को शिनाख्ती के लिए दोबारा घटनास्थल ले जाया गया है। घटनास्थल पर एक सूटकेस भी खुला और बिखरा मिला था, उसकी भी अनदेखी की गई है। खून से लथपथ एक बैग अभी भी रखा है जिसकी भी जांच नहीं हुई है। इसके अलावा प्रथम दृष्टया अन्य गवाहों के बयान दर्ज नहीं किए गए। आरोपी के साथी जिन्होंने घटना की रात पार्टी की थी उनसे भी पूछताछ नहीं की गई।
सीएम और डीजीपी से कीजांच की मांग :
मृतका के पुत्र ने मुख्यमंत्री और डीजीपी से इस जघन्य हत्याकांड की अधूरी जांच की बिंदुवार निष्पक्ष जांच करने की मांग की है। साथ ही पथरिया विधायक से भी मामले में न्याय दिलाने की मांग की है।
आरोपी आदतन अपराधी
मृतका के पुत्र का आरोप है कि गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी है। जिसे चिरौला गांव की ही एक महिला के साथ दुष्कर्म के एक मामले में 1999 सजा हो चुकी है। किन्तु मात्र 3 दिन में ही ऊंचे रसूख के कारण उसे जमानत मिल गई थी।

Message Us on WhatsApp