मार्च 17, 2026

नित्या और निष्ठा को आत्मरक्षा शिक्षण लिए के लिए किया सम्मानित

दमोह से अखिलेष घोष। स्थानीय जैन मिलन नगर शाखा द्वारा द्वारा गुरु पूर्णिमा के अवसर पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें गुरु पूर्णिमा एवं वीर शासन दिवस मनाया गया।
गुरु पूर्णिमा एवं वीर शासन पर आयोजित कार्यक्रम के अथितियों के रूप में दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष सुधीर सिंघई, राजेश सेठ संरक्षक जैन मिलन, राकेश जैन हरदुआ राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य, अखलेश पंडित उपाध्यक्ष मंदिर कमेटी एवं अरविंद सिंघई और भारतीय जैन मिलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेम कुमार सराफ, पत्रकार राजा ठाकुर थे।
गुरुपूर्णिमा का जैन धर्म में महत्व
आयोजन समिति ने बताया की आज के ही दिन गौतम स्वामी को भगवान महावीर स्वामी के रुप में योग्य गुरु की प्राप्ति हुई थी। जिस कारण आज हम गुरु पूर्णिमा पर्व मनाते हैं एवं योग्य शिष्य मिलने के बाद आज के ही दिन भगवान महावीर स्वामी जी की प्रथम देशना हुई थी। जिस कारण आज वीर शासन जयंती भी मनाई जाती है। वैसे ही गुरु जो हमें भव पार करा दे, हमें प्राप्त हों ऐसे भाव से आज गुरुपूर्णिमा पर वर्तमान के महावीर हमारे गुरु आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज का गुणानुवाद किया आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर के शिक्षक नित्या एवं निष्ठा को शिवरार्थी द्वारा सम्मानित किया गया। प्रशिक्षकों द्वारा सभी छात्रों को चॉकलेट वितरित की गई। कार्यक्रम का संचालन दिलेश चौधरी एवं जिनेन्द्र उस्ताद द्वारा किया गया एवं आभार आलोक पलंदी ने व्यक्त किया।

Message Us on WhatsApp