मार्च 17, 2026

पौधे रोकर लोग बोले हम समझ गए प्राणवायु का महत्व, गायत्री परिवार ने किया पौधरोपण

दमोह। गायत्री परिवार द्वारा गुरुपूर्णिमा पर्व पर आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव का पहाड़ियों पर पौधारोपण के साथ समापन हो गया है।
गायत्री परिजन आज सुबह 9 दीनदयाल नगर, प्रधानमंत्री आवास योजना समन्ना वाय पास की पहाड़ी पर पहुंचे वहां सघन पौधारोपण किया। इन सभी पहाड़ियों पर 3 दिन पूर्व ही पौधारोपण के लिए स्थानीय निवासियों एव परिजनों द्वारा गढ्ढे, मिट्टी एवं देशी खाद का इंतजाम कर लिया गया था। गायत्री मंत्र बोलते हुए सभी ने एक एक पौधा लगाया। पिछले हफ्ते भी यहां पर 48 पौधे रोपे गए थे जो कि हरे भरे हैं। इस मौके पर सभी परिजनों ने स्थानीय लोगों को लगाए गए पौधो की सुरक्षा एवं पर्यावरण शुद्धि के लिए नए पौधे लगाने का संकल्प दिलाया। स्थानीय लोगों ने भरोसा दिलाया कि वह पौधों की देखरेख करेंगे। शुद्ध पर्यावरण और पौधों का महत्व समझ गए हैं। इस कोरोना महमारी के दौर में पौधे लगाना और शुद्ध प्राणवायु प्राप्त करना अनिवार्य हो गया है इस महत्व को वह जान चुके हैं। गायत्री परिवार के सुनील उपाध्याय, पुनीत मिश्रा, पंकज हर्ष श्रीवास्तव, राघवेंद्र नेमा, मधुर असाटी, भूपेंद्र तिवारी, देवऋषि विश्वकर्मा, मनीष विश्वकर्मा, वीरेंद्र गर्ग, भूप सिंह, भगवान दास शर्मा, खिलाड़ी रैकवार, अनुज गुप्ता, किशन पटेल, रामकृपाल विश्वकर्मा, रामबाबू मिश्रा,विनोद ठाकुर सहित बड़ी मात्रा में स्थानीय निवासी उपस्थित थे।

Message Us on WhatsApp