मार्च 17, 2026

आधुनिक सिस्टम से लैस वैक्सीनेशन रथ चलकर आएंगे आपके द्वार

दमोह। वैक्सीनेशन के काम में तेजी लाने के लिए अब दमोह जिले को अत्याधुनिक संसाधनों से लैस दो वैक्सीनेशन रथ मिल गए हैं। वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन की सीएसआर मद से इन वाहनों को उपलब्ध कराया गया है।
जिले के पहुंच विहीन ग्रामीण क्षेत्रों में अब वैक्सीनेशन काम में तेजी आ सकेगी। दरअसल ग्रामीण क्षेत्र के लोग वैक्सीनेशन सेंटर पर नहीं पहुंच पाते हैं। इस पर इन दिनों लगातार हो रही भीषण बारिश के कारण लोगों का आवागमन में दुर्लभ हो गया है। इसे देखते हुए वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन की ओर से दो वैक्सीनेशन रथ दमोह जिले को प्रदान किए गए हैं। गौरतलब है की वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त राहुल सिंह ने अपनी सीएसआर मद से इन अत्याधुनिक दो वाहनों को दमोह जिले के लिए प्रदान किया है। आज भोपाल में खजुराहो सांसद एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा, कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष राहुल सिंह एवं जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने इन रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
क्या है खासियत
प्रदेश के प्रथम अत्याधुनिक वैक्सीनेशन रथों में अत्याधुनिक आवश्यक सुविधाएं जैसे 1200 वायल्स तक की वैक्सीन क्षमता का नेगेटिव टेम्परेचर रेफ्रिजरेटर, वेक्सीनेशन करने वाले स्टाफ को बैठने की व्यवस्था, वेक्सीनेशन के लिए आने वाले नागरिकों को बैठने की व्यवस्था के साथ साथ वेक्सीनेशन कार्य के प्रचार प्रसार के लिए टेलीवीजन भी उपलब्ध है। इसके अलावा फुल एयरकंडीशंड इस गाड़ी में विषम परिस्थितियों के लिए ऑक्सीजन सपोर्ट सिस्टम भी है। यदि किसी व्यक्ति को वैक्सीन लगने के बाद कोई रिएक्शन होता है या उसकी स्थिति गंभीर होती है तो उसे तुरंत ऑक्सीजन एवं अन्य आवश्यक फर्स्ट एड ट्रीटमेंट दिया जा सकेगा इसके अलावा नागरिकों के वेक्सीनेशन कार्य की जानकारी दर्ज करने के लिए इंटरनेट युक्त कम्प्यूटर सिस्टम भी लगाया गया है। उपलब्धता है, जिससे वेक्सीनेशन कराने वालों की जानकारी दर्ज की जा सके।
Message Us on WhatsApp