
दमोह। स्थानीय कचौरा मार्केट स्थित एक हार्डवेयर की दुकान में आज रात अचानक शार्ट सर्किट से आग लग जाने के कारण लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। हालंकि एक पुलिस जवान की सावधानी के कारण आग पर काबू पा लिया गया।
स्थानीय बस स्टैंड रोड पर कचौरा मार्केट में स्थित पलक एंपोरियम हार्डवेयर की दुकान में अचानक आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना पुलिस एवं दुकान मालिक को उस समय लगी जब ड्यूटी पर तैनात एक पुलिस आरक्षक भूपेंद्र ड्यूटी के दौरान घंटाघर की ओर जा रहा था। तभी उसे दुकान के भीतर से आग की लपटें और धुआं निकलता हुआ देखा तब उसने खतरे को भाप कर तुरंत ही घटना की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी। जैसे ही सूचना मिली तुरंत ही कोतवाली से पुलिस एवं एक फायर लॉरी घटनास्थल पर पहुंच गई। उसी दरमियान सूचना मिलने पर पलक एंपोरियम के मालिक मुकेश खत्री अपने परिवार के साथ वहां पर पहुंच गए। तत्काल ही शटर खोलकर आग बुझाने का प्रयास किया गया। गनीमत यह रही कि आग दुकान के बाहरी हिस्से में लगी थी। जहां पर कलर के पैकेट, लोहे और स्टील की जालियां तथा अन्य सामान रखा हुआ था। जबकि प्रथम तल पर फेविकोल की बड़ी वकेट तथा अंदर के कमरे में सनमाइका तथा भारी मात्रा में प्लाई रखी हुई थी। यदि आग अंदर तक पहुंच जाती तो संभव है कि उसे आसानी से नहीं बुझाया जा सकता था। साथ ही वह आग अन्य दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लेती। हालांकि इस आगजनी की घटना में भी लाखों रुपए का सामान जल गया है। संभावना व्यक्त की जा रही है कि आग संभवत है बारिश के दौरान शॉर्ट सर्किट होने की वजह से लगी है या कोई अन्य कारण या कोई अन्य कारण भी हो सकता है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ताज्जुब इस बात का है कि बारिश का मौसम है तथा 3 दिन से लगातार बारिश हो रही है जिससे सभी जगह नमी एवं सीलन बनी हुई है उसके बाद भी इतनी भीषण आग कैसी लगी जांच का विषय है।

More Stories
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, पीड़ित से ही बोले अब मैला खा लेना
हटा विधायक को नहीं पता राष्ट्रगान हिन्दी में लिखा या संस्कृत में
2 दिन पहले पति की मौत, आज कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव