मार्च 17, 2026

चौमुख धाम में हुआ गुरु पूजन

पथरिया से मुकेश दुबे।
पथरिया के ग्राम लखरौनी स्थित चौमुखनाथ धाम आश्रम में आज सुबह से ही गुरु,पूर्णिमा के पावन पर्व पर हवन पूजन भजन आदि का कार्यक्रम चलता रहा। वहीं रामजन्म भूमि न्यास के उपाध्यक्ष कनिष्ठ जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी आत्मानंद सरस्वती महाराज का सानिध्य प्राप्त करने दूरदराज से उनके शिष्य चौमुखनाथ धाम आश्रम मे पहुंचे। स्वामी जी द्वारा दूर दराज से आए शिष्यों के लिए सम्पूर्ण व्यवस्थाओं सहित भव्य भंडारे का भी आयोजन किया गया। जिसमें नगर व ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि वे आश्रम में चातुरमास कर रहे हैं। जिसके चलते नित्य अनेक अनुष्ठान वैदिक विधि से पुरोहितों द्वारा कराए जाएंगे। जिसमें नित्य रामचरित मानस कथा का वाचन भी किया जाएगा। उन्होंने आमजन धर्मावलम्बियों से अपील की है की है चातुरमास कार्यक्रम में पधार कर धर्म लाभ अर्जित करें।

Message Us on WhatsApp