
(वीडियो देखने के लिए लिंक ओपन करें)
दमोह/हटा। हटा विधानसभा युवक कांग्रेस ने आज विभिन्न मांगों को लेकर अपना प्रदर्शन किया एवं प्रदेश सरकार का पुतला दहन कर अपना विरोध जताया। साथ ही एसडीएम को एक ज्ञापन राज्यपाल के नाम पर सौंपा।
प्रदेश में लगातार बढ़ती महंगाई एवं महिला सुरक्षा तथा अन्य विषयों को लेकर युवक कांग्रेस कमेटी ने आज हटा में एक जंगी प्रदर्शन किया। विधानसभा अध्यक्ष राहुल पटेल के नेतृत्व में युवक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज मुख्य बाजार क्षेत्र में प्रदेश एवं केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। पुतला दहन के दौरान पुलिस काफी कोशिशों के बाद भी दहन होने से नहीं रोक सकी। युवा कांग्रेस ने इस प्रदर्शन को पूरी तरह सफल बताया। कांग्रेस वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र एवं राज्य सरकार महंगाई रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है। पेट्रोल, डीजल, रसोई गैस एवं खाद्य तेलों तथा दाल इत्यादि के भाव आसमान पर पहुंच गए हैं। लोगों का बजट बिगड़ गया है। लेकिन सरकार महंगाई पर रोक नहीं लगा पा रही है। ऐसी सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। इसके अलावा लगातार प्रदेश में महिलाओं पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं परंतु सरकार उसे भी रोकने में पूरी तरह नाकाम है। उस पर सच लिखने वाले पत्रकारों पर हमले एवं उनके संस्थानों पर छापे मारकर उनका दमन करने का प्रयास किया जा रहा है। पुतला दहन के पश्चात युवक कांग्रेस ने राज्यपाल महोदय के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही इन बिंदुओं पर सरकार ने गंभीरता पूर्वक कदम नहीं उठाया तो कांग्रेस पूरे प्रदेश भर में जन आंदोलन करेगी। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष राहुल पटेल, पूर्व अध्यक्ष राजेश बढ़गैयां, राजेश यादव, श्याम लाल, सुरेंद्र सिंह, हेमराज, हेमंत, हरीनारायण चौधरी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

More Stories
जन्मदिन की पार्टी नहीं दी तो खफा होकर साथी अधिवक्ता ने भेजा लीगल नोटिस
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, पीड़ित से ही बोले अब मैला खा लेना
हटा विधायक को नहीं पता राष्ट्रगान हिन्दी में लिखा या संस्कृत में