मार्च 17, 2026

ऑक्सीजन प्लांट स्थापित करने इंजीनियर्स पहुंचे दमोह, कल आएगा प्लांट आएगा

दमोह। दमोह वासियों के लिए इंतजार की घड़ियां अब खत्म हो गई हैं। 1500 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट कल सुबह 11 बजे हॉस्पिटल परिसर में इंस्टॉल कर दिया जाएगा।
आखिरकार लंबे इंतजार के बाद दमोह वासियों के लिए एक राहत और अच्छी खबर आ ही गई है। पुणे से 1500 लीटर एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट अब दमोह पहुंचने वाला है। दरअसल यह प्लांट आज रात सागर में हाल्ट करेगा। इसके पहले पुणे से भारत काले और उनके एक सहयोगी प्लांट इंस्टॉल कराने के लिए दमोह पहुंच चुके हैं। पी आई यू के कार्यपालन यंत्री एचडी पटेल ने बताया कि प्लांट कल सुबह 11 बजे दमोह अस्पताल परिसर में पहुंच जाएगा। पुणे की ब्राइट केमीकल कंपनी से आए इंजीनियर भारत काले और उनके एक सहयोगी ने हॉस्पिटल परिसर में प्लांट के लिए बनाए गए शेडका निरीक्षण कर लिया है। प्लांट को एक क्रेन के जरिए तीन शेड में रखकर उसकी इंस्टॉलेशन की प्रक्रिया की जाएगी। संभव है कल काम पूरा हो जाए एवं कल से ही ऑक्सीजन मिलना भी शुरू हो जाए।
महापर्व पर मिली सौगात
इसे दमोह के लिए एक सुखद संकेत ही कहेंगे कि शनिवार को गुरु पूर्णिमा का महापर्व पड़ रहा है और शनिवार को ही यह सौगत दमोह जिले को मिल रही है। गौरतलब है कि भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन की ओर से यह ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा रहा है। जिसकी क्षमता 15 सौ लीटर पर मिनट है। इस प्लांट के लगने के बाद अब दमोह हॉस्पिटल एवं उससे जुड़े सभी सीएससी एवं पीएससी सेंटर में ऑक्सीजन की जरूरतों को पूरा किया जा सकेगा। साथ ही साथ बाहर के जिलों से ऑक्सीजन के मामले में निर्भरता लगभग खत्म हो जाएगी। दूसरी ओर 300 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट भी अगले महीने तक लगने की पूरी उम्मीद है।

Message Us on WhatsApp