मार्च 17, 2026

विश्व कल्याण के लिए आहुतियां समर्पित करेगा गायत्री परिवार, गुरु पूर्णिमा के विविध कार्यक्रम प्रारंभ

मंत्र जप करते गायत्री परिजन।

दमोह। स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ दमोह में तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव प्रारंभ हो चुका है। जिसमें प्रथम दिवस अखंड गायत्री मंत्र जाप के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। प्रमुख कार्यक्रम शनिवार को होगा।
स्थानीय गायत्री शक्ति पीठ में हुई गायत्री परिजनों की बैठक में सर्वसम्मति से हुए निर्णय की बात शुक्रवार से तीन दिवसीय गुरु पूर्णिमा महोत्सव शुरू हो गया है। आज प्रथम दिन शुक्रवार को प्रातः 6 बजे से शाम 6 बजे तक गायत्री महामंत्र का अखंड जप किया गया। प्रत्येक घंटे की पारी में 9-9 लोगों ने अखंड जाप किया। जिसमें विश्व को कोरोना महामारी से बचाने, लोगों में वसुधैव कुटुंबकम की भावना जाग्रत करने एवं विश्व कल्याण के संकल्प के साथ मंत्र जाप किया गया।
मुख्य कार्यक्रम शनिवार को
शनिवार गुरुपूर्णिमा के दिन प्रातः 7 बजे से 10 बजे तक पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ में सामुहिक आहुतियां अर्पित करते हुए सूक्ष्मजगत के शोधन के लिए प्रार्थना की जाएगी एवं शाम 6 बजे संक्षिप्त दीप यज्ञ किया जाएगा। इसी तरह गायत्री प्रज्ञापीठ बड़ी देवी मंदिर में भी एक कुंडीय यज्ञ किया जाएगा।
तृतीय दिवस रविवार को प्रातः 9 बजे दमयंती पुरम की पहाड़ी पर वृक्ष गंगा अभियान के तहत सघन पौधारोपण किया जाएगा। जिसकी पूरी तैयारी परिजनों एवं स्थानीय निवासियों द्वारा की जा चुकी हैं। गायत्री परिवार ने कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए सभी कार्यक्रमो में भागीदारी की अपील की है।

ये रहे उपस्थित

बैठक में वासुदेव पटेल, बी पी गर्ग, पंकज हर्ष श्रीवास्तव,भूपेंद्र तिवारी, पुनीत मिश्रा, तहसीलदार गुर्जर, सुनील उपाध्याय, रघुवीर राजपूत, सुरेश नामदेव, कुलदीप मिश्रा, मनोज राजपूत, शरद पंड्या, रवि खरे, श्रीमती विद्या देवी राजपूत, स्वर्णलता गर्ग, नेहा तिवारी,एवं सुधा रजक उपस्थित थे।

Message Us on WhatsApp