
पथरिया से मुकेश दुबे। संयुक्त मोर्चा के आह्वान पर जिले भर में पंचायत कर्मियों की हड़ताल जारी है। पथरिया में भी पंचायत कर्मी आज भी हड़ताल पर बैठे रहे। संयुक्त मोर्चा ने बताया कि मध्यप्रदेश की 313 जन lपद पंचायतों में ताले लगाए जाने के कारण मनरेगा में मजदूरों को कोई काम नहीं मिल रहा है। पीएमएवाय योजना में पंजीयन जीओटेग भुगतान सहित शासन की समस्त जन कल्याणकारी योजनाओं पर पूर्णतः विराम लग जाने से क्षेत्र की जनता बहुत परेशान है। लेकिन शासन पंचायत कर्मियों की मांगों पर ध्यान नहीं दे रहा है। संयुक्त मोर्चा में 17 संगठनों की अपनी अपनी विभिन्न मांगो के निराकरण हेतु आंदोलन रत हैं। संयुक्त मोर्चा ने बताया कि पंचायत कर्मियों को वेतन निर्धारण एवं कंप्यूटर ऑपरेटर के नियमितीकरण सहित अन्य मांगे प्रमुख रूप से प्रदेश सरकार के मुखिया तक पहुंचा देंगे बार-बार ज्ञापन दिए जाने के बाद भी सरकार हमारी उपेक्षा कर रही है जिससे हमें यह हड़ताल करना पड़ रही है। संगठन द्वारा अवगत कराया गया कि शासन द्वारा यदि जायज मांगों को नहीं माना जाता है तो यह आंदोलन अनिश्चित कालीन जारी रहेगा। क्योंकि शासन पूर्व से कर्मचारी हितैषी समाधान न करते हुए लगातार उपेक्षा कर रहा है।

More Stories
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, पीड़ित से ही बोले अब मैला खा लेना
हटा विधायक को नहीं पता राष्ट्रगान हिन्दी में लिखा या संस्कृत में
2 दिन पहले पति की मौत, आज कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव