
पथरिया से मुकेश दुबे। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में मंडलम सेक्टर कमेटी गठन, बिजली कटौती, एवं बेहताशा महंगाई को लेकर एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक के बाद एक ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया।
पार्टी कार्यालय में आज आयोजित बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा लगातार की जा रही मंहगाई एवं बिजली कटौती को लेकर विचार विमर्श किया गया। बैठक में मुख्य रूप से मनु मिश्रा अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी दमोह के मुख्य आतिथ्य, पर्यवेक्षक सतीश जैन कल्लन मानक पटैल, प्रदीप पटेल, रमेश राठौर पार्षद दमोह, पथरिया से श्रीमती मनीषा दुबे, रूद्र प्रताप सिंह, गौरव पटेल, राव बृजेंद्र सिंह, राजेंद्र बिदौलिया, लक्ष्मण सिंह, अनिल तिवारी, रत्नेश सोनी, विक्रम सिंह सासा, दीपक जैन आईटी सेल अध्यक्ष, अजय सिंह बांसाकला, राजू तिवारी सूखा, संजय सोनी, भाऊसाब, नासिर खान बिलानी, कंच्छेदी बड्डा, सुदीप्त समदरिया, बालमुकुंद टिकरिया, घनश्याम पटेल सूखा, प्रदीप पटेल पिपरिया छक्का, श्रीधर सुमन, राजू अहिरवाल, पीर अली सहित समस्त सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी लोगों ने राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार के माध्यम से राज्यपाल महोदय को सौंपा। जिसमें शीघ्र ही महंगाई करने, को अघोषित विद्युत कटौती बंद करने की मांग की गई। ज्ञापन में चेतावनी दी गई है को यदि शीघ्र ही मांगों का निराकरण नहीं किया गया तो एक बड़ा आंदोलन जन सहयोग से पथरिया में किया जाएगा।

More Stories
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, पीड़ित से ही बोले अब मैला खा लेना
हटा विधायक को नहीं पता राष्ट्रगान हिन्दी में लिखा या संस्कृत में
2 दिन पहले पति की मौत, आज कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव