
दमोह। हटा क्षेत्र के बहुचर्चित लक्ष्मीनारायण शर्मा हत्याकांड में 2 साल से फरार चल रहे आरोपियों को हटा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
घटना के संबंध में गौरतलब है कि 23 सितंबर 2019 को ग्राम बरी के पास पटीमुरम खदान के पास मेन रोड के किनारे एक अज्ञात व्यक्ति की हत्या होने की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना के आधार पर मर्ग कायम कर जांच की गई । जांच के दौरान अज्ञात शव की पहचान लक्ष्मीनारायण शर्मा निवासी ग्राम कुमी के रूप में की गई थी । मर्ग जांच पर मृतक के भाई मधु उर्फ रामनारायण शर्मा एवं पुत्र शुभम शर्मा के कथनों के आधार पर मुरारीलाल शर्मा पिता कन्हैयालाल शर्मा , अशोक शर्मा पिता ग्यादीन शर्मा , राहुल शर्मा पिता हेतराम शर्मा , ग्यादीन शर्मा पिता कन्हैयालाल शर्मा , गुबंदी शर्मा पिता कन्हैयालाल शर्मा , देवेन्द्र शर्मा पिता ग्यादीन शर्मा एवं हेतराम शर्मा पिता कन्हैयालाल शर्मा सभी निवासी ग्राम कुमी के विरूद्ध थाना रजपुरा अपराध क्रमांक 58/19 धारा 302 भा.द.वि. के तहत् पंजीबद्ध किया गया था। विवेचना तत्कालीन थाना प्रभारी पंकज यादव ने की थी । विवेचना के दौरान एफआईआर के नामजद आरोपियों क्रमश : मुरारीलाल शर्मा पिता कन्हैयालाल शर्मा , अशोक शर्मा पिता ग्यादीन शर्मा , राहुल शर्मा पिता हेतराम शर्मा , ग्यादीन शर्मा पिता कन्हैयालाल शर्मा , गुबंदी शर्मा पिता कन्हैयालाल शर्मा , देवेन्द्र शर्मा पिता ग्यादीन शर्मा एवं हेतराम शर्मा पिता कन्हैयालाल शर्मा सभी निवासी ग्राम कुमी के विरूद्ध दौरान विवेचना के संग्रहित किए गए दस्तावेजी एवं मौखिक साक्ष्य के आधार पर मृतक लक्ष्मीनारायण शर्मा की षड्यंत्र पूर्वक हत्या करना सिद्ध पाया गया था। तत्पश्चात
6 अक्टूबर 2019 को मुख्य आरोपी हित्तल उर्फ हेतराम शर्मा को गिरफ्तार किया गया था । घटना के बाकी आरोपी अशोक शर्मा , राहुल शर्मा , ग्यादीन शर्मा , गुबंदी शर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
हत्या के बदले हत्या
ज्ञात रहे की इसी रंजिश के मामले में बीती 1 जुलाई को प्रकरण के नामजद आरोपी मुरारीलाल शर्मा की हत्या कर दी गई थी। यह दोनों ही मामले हत्या के बदले हत्या के हैं। जिसमें एक पक्ष ने लक्ष्मी शर्मा की हत्या कर दी तू लक्ष्मी शर्मा के परिजनों ने दूसरे पक्ष के मुरारी लाल शर्मा की हत्या कर दी।

More Stories
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, पीड़ित से ही बोले अब मैला खा लेना
हटा विधायक को नहीं पता राष्ट्रगान हिन्दी में लिखा या संस्कृत में
2 दिन पहले पति की मौत, आज कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव