मार्च 17, 2026

पलक पांवड़े बिछाकर की मुनि श्री योगसागर जी की अगवानी

नमोस्‍तु नमोस्‍तु नमोस्‍तु से गूंजी कुण्‍डलाकार पहाडी

हटा से संजय जैन। देश के सुप्रसिद्ध जैन तीर्थ सिद्ध व अतिशय क्षेत्र कुण्‍डलपुर में आज निर्यापक मुनि श्री योगसागर जी महाराज का ससंघ आगमन हुआ। श्रद्धालुओं ने भक्ति भाव के साथ उनकी अगवानी कर धर्मलाभ लिया।

आज गुरूवार को आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज के परम शिष्‍य मुनि श्री योगसागर जी महाराज ससंघ कुंडलपुर पधारे। तीर्थ क्षेत्र कुण्‍डलपुर कमेटी पटेरा से ही मुनिसंघ के साथ चल रही थी। जैसे ही तीर्थक्षेत्र के मुख्‍यद्वार पर मुनिसंघ पहुंचा तो वहां अगवानी के लिए भक्‍तों का सैलाब उमड पड़ा। क्षेत्र कमेटी के अध्‍यक्ष संतोष सिंघई स्‍वयं धर्मध्‍वजा लेकर चल रहे थे। उनके साथ बडी संख्‍या में लोग भी अपने हाथों धर्मध्‍वजा लेकर चल रहे थे। श्रद्धालुओं ने मुनिसंघ को श्रीफल भेंट कर उनका मंगल आशीर्वाद लिया। जगह जगह स्‍वागत द्वार सजाए गए। रंगोली सजाई गई और मंगल कलश रखे गए। मुनिसंघ की अगवानी में विशेष आमंत्रत दमोह महिला मण्‍डल मंगल कलश लिए हुई थी। बालिका मंडल हटा के दिव्‍यघोष लेजिम की विशेष प्रस्‍तुती रही। जो मुनिसंघ के आगे आगे चल रहा था। पथरिया से आए छोटे छोटे बच्चे भी बैण्‍ड व ढोल के साथ मुनिसंघ के साथ चल रहे थे। मुनिसंघ सीधे बडे बाबा के मंदिर में पहुंचा। जहां बडे बाबा के मंदिर का निर्माण कार्य देखा व मुनिश्री के सानिध्‍य में ही अभिषेक व शांतिधारा संपन्न कराई गई। इसके उपरांत मुनिसंघ संत निवास पहुंचा जहां उन्होंने अपने मंगल प्रवचन में गुरू आज्ञा व गुरू का महत्‍व बताया। साथ ही आचार्य श्री के साथ रहने व उनकी आज्ञा पालन किस तरह पूरी कर पाते हैं उसके बारे में बताया। भावना प्रभावना के बारे में बोलते हुए कहा कि जहां भावना सच्‍चेमन से निकलती है तो वहां ही प्रभावना देखने को मिल जाती है। जैसे ही मुनिश्री आहार के लिए निकले तो पूरी कुण्‍डाकार पहाडी नमोस्‍तु नमोस्‍तु नमोस्‍तु के शब्‍दों से गूंज उठी। अगवानी में कुण्‍डलपुर क्षेत्र कमेटी के अध्‍यक्ष संतोष सिंघई, शैलेन्‍द्र मयूर, वीरेन्‍द्र बजाज, नेमचन्‍द सराफ, महेन्‍द्र सोमखेड़ा, नरेन्‍द्र बजाज, महेश दिगंबर, रूपचन्‍द्र संगम, राजेन्‍द्र भिड़ा, संजीव शाकाहारी, सुनील वेजेटेरियन, जयकुमार जलज, निर्मल बम्‍होरी, संजय हटा, सपन जैन, आदित्‍य, अपूर्व, अंकित आदि उपस्थित थे।

*हटा का जैन बालिका मंडल हुआ सम्‍मानित* कुण्‍डलपुर कमेटी ने तिलक लगाया व सम्‍मान पट्टी पहनाई।बालिका मंडल की प्रस्‍तुती को सभी ने सराहा। बालिका मंडल हटा की बैण्‍ड व लेजिम की प्रस्‍तुती को देश के कौन कौन से आये बडे बाबा के भक्‍तों ने सराहा। बालिका मंडल के द्वारा अगवानी के साथ साथ मानस्‍तम्‍भ, बडे बाबा मंदिर परिसर एवं मंदिर के अंदर बैण्‍ड व लेजिम की प्रस्‍तुती दी। इसके पूर्व आर्यिका संघ की अगवानी एवं कुण्‍डलपुर में मुनिसंघ की अगवानी में अपनी आकर्षक एवं विशेष प्रस्‍तुती देने पर बालिका मंडल को कुण्‍डलपुर क्षेत्र कमेटी के द्वारा सम्‍मानित किया गया। बालिकाओं को तिलक लगाकर एवं सम्‍मान पट्टी पहनाई गई। अध्‍यक्ष संतोष सिंघई ने कहा कि बालिका मंडल ने अपना नाम जिला तक ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश देश में रोशन कर दिया है। बालिकाओं यह उत्‍साह कभी कम नहीं होना चाहिए। कुण्‍डलपुर में होने वाले महोत्‍सव में आज से ही यह बालिका मंडल आमंत्रित है। मंडल को हर संभव सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर सरोज जैन, ममता जैन, वंदना जैन, विनीता जैन, शोभना मीनू उपस्थित रही।


Message Us on WhatsApp