मार्च 17, 2026

कट्टा लेकर लोगों को धमका रहा था युवक, पकड़ा गया

दमोह। सड़क पर खुलेआम कट्टा लेकर लोगों को धमकाना एक युवक को उस समय महंगा पड़ गया जब उसे पुलिस ने कट्टा सहित दबोच लिया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
कोतवाली टीआई सत्येंद्र सिंह राजपूत ने बताया कि अवैध शस्त्रों की धर पकड़ एवं उनके विक्रय को रोकने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत सूचना प्राप्त हुई की सुल्तानी मोहल्ला में कब्रिस्तान गेट के पास सड़क पर एक युवक कट्टा लेकर लोगों को धमका रहा है। जिस पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर बजरिया वार्ड नंबर 3 निवासी 21 वर्षीय अजहर पुत्र असद खान को कट्टा सहित गिरफ्तार कर लिया। युवक के पास से 12 बोर का कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया कि उसने यह कट्टा कसाई मंडी निवासी फहीम पुत्र पप्पू पठान से 7 हज़ार रुपए में खरीदा था। आरोपी फिलहाल फरार है। पकड़े गए आरोपी के विरुद्ध 25/ 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। इस कार्रवाई में एएसआई राजेंद्र मिश्रा, प्रधान आरक्षक पंकज, आरक्षक सुरेश, आरक्षक लोकेश, आरक्षक सूर्यकांत, सैनिक आसिफ एवं राकेश की सराहनीय भूमिका रही।

Message Us on WhatsApp