मार्च 19, 2026

हटा में होगा गुणमति माताजी का चौमासा

हटा से संजय जैन। जैन संत आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज की आज्ञानुवर्ती आर्यिका रत्‍न श्री गुणमती माता जी का पावन वर्षायोग हटा नगर में होना सुनिश्चित हुआ है। इसके लिए 24 जुलाई को मंगल कलश स्‍थापना होगी। वर्षायोग चातुर्मास का संचालन सुचारू रूप से हो, इसके लिए सकल जैन समाज हटा की सर्व सहमति से एक कमेटी भी गठित की गई है।
कमेटी में सेठ दीपक जैन को अध्‍यक्ष, निर्मल बम्‍होरी को उपाध्‍यक्ष, सिंघई शीलचन्‍द्र मेडीकल को कोषाध्‍यक्ष, नरेन्‍द्र जैन बाकल को महामंत्री बनाया गया है। महिला मंडल में कल्‍पना जैन अध्‍यक्ष, आराधना जैन उपाध्‍यक्ष, प्रभा सिंघई सचिव एवं कोषाध्‍यक्ष रमा जैन को बनाया गया है। बालिका मंडल में रेखा जैन अध्‍यक्ष, दिव्‍या जैन उपाध्‍यक्ष, प्रिया जैन सचिव, रोली जैन सह सचिव, कोषाध्‍यक्ष खुशी जैन, विधि जैन, सांस्‍कृति सचिव किमी व दीप्ति, प्रचार प्रसार सचिव सानू व मुस्‍कान जैन होंगी।
अन्‍य व्‍यवस्‍थाओं की जिम्‍मेदारी में भोजन व्‍यवस्‍था प्रभारी दीपेश सिंघई, आवास व्‍यवस्‍था में सेठ विनय जैन, मीडिया प्रभारी सूरज जैन, अतिथि स्‍वागत व्‍यवस्‍था प्रभारी मनोज जैन व्‍याख्‍याता, सांस्‍कृतिक कार्यक्रम प्रभारी आशीष रिंकू, चक्रेश लालू, प्रचार प्रसार प्रभारी जयकुमार जलज, प्रशासन समन्‍वय प्रभारी मनीष मेडीकल, सौरभ वस्‍त्रालय, सपन एडवोकेट एवं आहार व्‍यवस्‍था प्रभारी पं. प्रवीण सोनू को बनाया गया है। स्‍वच्‍छता व शौच प्रभारी अंचल जैन को बनाया गया है।

Message Us on WhatsApp