
दमोह। हटा में करीब सप्ताह भर पूर्व हुए अंधे हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले का आरोपी कोई और नहीं बल्कि मृतक का सगा साला निकला। जिसने मात्र संदेह के आधार पर उसकी हत्या कर दी थी।
कहते हैं कि कभी भी सच्चाई जाने बगैर जोश में आकर कोई कदम नहीं उठाना चाहिए नहीं तो जीवन भर पछताना पड़ता है। कुछ ऐसा ही सप्ताह भर पूर्व हटा में हुए अंधे हत्याकांड मामले में सामने आया है। कंट्रोल रूम एसपी डीआर तेनीवार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि ग्राम जमुनिया रोड पर खजुरिया नाला के पास एक अधेड़ का शव बरामद हुआ था। जो पत्थर से बुरी तरह कुचल दिया गया था। घटना के मामले में हत्या का आरोपी कोई और नहीं बल्कि मृतक पंचम पुत्र दुर्जन अहिरवार का सगा साला भरत पुत्र दुर्जन अहिरवार उम्र 21 साल निवासी किंद्रहो निकला।
क्यों की हत्या
दरअसल भारत अहिरवार को यह शक था कि उसका जीजा पंचम अहिरवार उसकी बहन के साथ शराब पीकर मारपीट करता है एवं मानसिक प्रताड़ना देता है। इसी बात को लेकर उससे पीछा छुड़ाने के लिए भरत ने ग्राम लखरौनी निवासी संदीप पुत्र कोमल पाली से एक टवेरा गाड़ी क्रमांक एमपी बी ए 1964 किराए पर ली। साथ ही अपने साथी सागर नाका चौकी निवासी नरेंद्र पुत्र बाबूलाल के साथ मिलकर हत्या का प्लान बनाया। घटना के दिन उन्होंने हथोड़ा मार कर एवं गला दबाकर पंचम की हत्या कर दी तथा लाश को खजुरिया नाला के पास गए। इतना ही नहीं आरोपी मोबाइल लोकेशन बदलने के लिए मोबाइल ग्राम हारट के पास नदी में फेंक कर फरार हो गए।
1 0 हज़ार का था इनाम घोषित
चूंकि हटा क्षेत्र में कुछ ही दिनों के अंतराल में लगातार तीन अंधे कत्ल हो चुके थे। जिसके कारण पुलिस पर दबाव बढ़ रहा था। तब एसपी ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह एवं हटा एसडीओपी वीरेंद्र बहादुर एवं टी आई एचआर पांडे की अगुवाई में एक टीम गठित कर मामले का खुलासा करने का जिम्मा सौंपा। साथ ही हत्या के मामले में अज्ञात आरोपियों पर ₹10000 का इनाम भी घोषित किया था। पुलिस ने मोबाइल लोकेशन एवं रिश्तो की कड़ी मिलाते हुए मामले का खुलासा किया तथा हत्या के आरोपी भरत अहिरवार, संदीप पाली एवं नरेंद्र को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि पुलिस ने इस पूरे मामले में इस बात का खुलासा नहीं किया कि आरोपियों ने मृतक की हत्या किस स्थान पर की थी।

More Stories
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, पीड़ित से ही बोले अब मैला खा लेना
हटा विधायक को नहीं पता राष्ट्रगान हिन्दी में लिखा या संस्कृत में
2 दिन पहले पति की मौत, आज कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव