मार्च 17, 2026

कलेक्टर ने दिया जिला अस्पताल के दानदाताओं को धन्यवाद

दमोह। रोटरी क्लब के माध्यम से जिला चिकित्सालय में उपकरणों के लिए जनता से दान की अपील करने वाले युवा नेता सिद्धार्थ मलैया और उनके साथ उन सभी दानदाता संस्थाओं के सदस्य जिला चिकित्सालय पहुंचे। जहां सभी ने कलेक्टर एस कृष्ण चैतन्य से मुलाकात की
कलेक्टर श्री चैतन्य ने कहा कि लगातार किसी न किसी संस्था द्वारा दान दिया गया एवं सभी एकत्रित करके दान देते रहे। यह एक सराहनीय प्रयास है। उसी के संबंध में आज सिद्धार्थ मलैया और उनके साथ आए सभी टीम सदस्यों द्वारा करीब 26 लाख रुपए के जिला चिकित्सालय को मॉनिटर एवं अन्य उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। जिनका उपयोग अति महत्वपूर्ण है। लगातार विभिन्न संस्थाएं आगे आती जा रही हैं जो सराहनीय है। जिसके कारण लगभग लगभग हम डट कर महामारी का सामना कर सकते हैं। कुछ संस्थाएं और दान देने को इच्छुक हैं और भी उपकरण आने वाले हैं। ऐसे में हम सभी मिलकर जिला चिकित्सालय में अच्छे से अच्छे उपचार उपलब्ध करवाएंगे और कोविड-19 की आने वाली तीसरी लहर का भी डटकर सामना कर पाएंगे। मैं और मेरी पूरी टीम सभी डॉक्टर्स आदि के माध्यम से सिद्धार्थ मलैया व उनकी पूरी टीम सभी संस्थाओं और छोटे बड़े हर प्रकार के दान देने वाले सभी लोगों को बधाई देता हूं। और वह ऐसे प्रयास लगातार करते रहें ऐसी मेरी सभी जनों से आशा है।
11 रुपए से लेकर 1 लाख तक दिए
इस अवसर पर श्री मलैया ने कहा कि जिला चिकित्सालय प्रशासन की प्रेरणा से बहुत सी संस्थाएं एवं लोगों ने अपने अनुसार छोटा बड़ा हर प्रकार का सहयोग दान दिया है। कुछ ने बड़े उपकरण और बड़ी धनराशि दान दी है। करीब 26 लाख रुपए के उपकरण जिला चिकित्सालय को दिए गए हैं। इस प्रकार रोटरी क्लब के माध्यम से ऑनलाइन समर्पण राशि ली गई है। यह बड़ी बात है कि इस ऑनलाइन समर्पण राशि मुहिम में सभी ने अपनी अनुसार दान राशि दी है। 11 रुपए से लेकर 1 लाख तक दान विभिन्न संस्थाओं और व्यक्तियों ने दिया है। यह जनभागीदारी का एक अच्छा उदाहरण है। मैं सभी दानदाताओं संस्थाओं का धन्यवाद करता हूं और ऐसे ही जनभागीदारी दमोह में देखने को मिलती रहेगी और हम सभी दमोह के लिए कार्य करते रहेंगे।

Message Us on WhatsApp