
दमोह। उड़ीसा से बेचने के लिए दमोह लाए गए करीब ढाई लाख रुपए के गांजा सहित पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गांजा अन्य व्यवसायियों को पकड़े जाने की उम्मीद है।
कोतवाली पुलिस ने स्थानीय पथरिया फाटक ओवरब्रिज पर एक बाइक पर सवार तीन लोगों को 12 किलो गांजा सहित हिरासत में लिया है। पुलिस अधीक्षक डीआर तेनीवार ने कंट्रोल रूम में मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों के गांजा परिवहन की सूचना प्राप्त हुई थी। जिस पर कोतवाली टीआई सत्येंद्र सिंह राजपूत, एसआई योगेंद्र गायकवाड, एसआई बी आर पटेल, एएसआई राजेंद्र मिश्रा, संजय पाठक, लाल बहादुर, पंकज, सूर्यकांत पांडे, आसिफ, रजनीश, राम कुमार, बृजेंद्र, योगेंद्र यादव, नितिन, आकाश, राकेश दुबे ने बजरिया वार्ड निवासी तहसीन खान पुत्र विलायत खान, रूप सिंह पुत्र श्याम सिंह राजपूत तथा आकाश पुत्र बद्री सेन को हिरासत में लेकर उनके पास से 6-6 किलो के दो बैग बरामद किए हैं। जिसमें गांजा भरा हुआ था। गांजे का बाजार मूल्य करीब 2 लाख 40 हज़ार रुपए आंका गया है। इसके अलावा एक बाइक एमपी 34 एमजी 4888 तथा एक टच स्क्रीन मोबाइल भी बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी ट्रेन के द्वारा उड़ीसा से दमोह गांजा लेकर आए थे। वह किन छोटे व्यवसायियों को गांजा बेचते थे साथ ही इनका मुख्य सरगना कौन है इसका खुलासा भी शीघ्र होने की उम्मीद है।
एक माह में पकड़ी 11 लाख की शराब
पुलिस अधीक्षक श्री तेनीवार ने बताया कि 15 जून से 15 जुलाई की दौरान पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान के दौरान 313 लोगों से 1 हज़ार 151 लीटर देसी, 358 लीटर महुआ एवं 108 लीटर अंग्रेजी शराब सहित कुल 1 हजार 617 लीटर शराब जप्त की गई है। जिसका बाजार मूल्य 11 लाख,1 हज़ार 830 रुपए है। इसमें 11 वाहन भी जप्त किए गए हैं।

More Stories
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, पीड़ित से ही बोले अब मैला खा लेना
हटा विधायक को नहीं पता राष्ट्रगान हिन्दी में लिखा या संस्कृत में
2 दिन पहले पति की मौत, आज कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव