
पथरिया से मुकेश दुबे की रिपोर्ट। स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र वैसे तो सर्व सुविधा युक्त है। लेकिन मरीजों को वह सुविधाएं नहीं मिल रही हैं जिनकी उन्हें जरूरत है।
नगर के संजय चौराहे पर विद्युत पोल लगाने का कार्य हो रहा है। जिसके कारण विद्युत कटौती की जा रही है। मगर पथरिया के स्वास्थ्य केन्द्र का हाल बेहाल है। यहां इनवर्टर, जेनरेटर और सोलर सिस्टम उपलब्ध हैं।यह तमाम सुविधाएं होते हुए भी मरीजों को गर्मी के कारण बेहाल देखा जा रहा है। दरअसल उन्हें इस भीषण गर्मी के बाद भी मरीजों को अस्पताल के उपकरणों का लाभ नहीं मिल रहा है। ठीक तरीके से उपचार न होने के भय से मरीज कुछ भी बताने से कतराते हैं वह कुछ भी बोलने से डरते हैं।
वार्ड के बाहर घूमते हैं मरीज
एन आर सी में भर्ती बच्चों गर्मी से बचाने माएं साड़ी के पल्लू व न्यूज पेपर से घंटो हवा करती हैं। वह वार्ड के बाहर हवा घूमती रहती हैं। वहीं दूसरी ओर जनरल वार्ड में भी उपचार रत मरीज़ विद्युत कटौती का दंश झेलते देखे गए।
मगर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के बीएमओ के कानो पर जूं तक नही रेंगती है। मरीजों के लिए इनवर्टर या जेनरेटर चालू कराया जाता है। प्रत्येक माह फर्जी बिल लगाकर डीजल की खपत दिखाकर हजारों रुपए का बंदरवाट इस स्वास्थ्य केन्द्र होता है। हैरानी की बात ये है कि स्थानीय जनप्रतिनिधि भी इस और ध्यान नहीं देते हैं।

More Stories
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, पीड़ित से ही बोले अब मैला खा लेना
हटा विधायक को नहीं पता राष्ट्रगान हिन्दी में लिखा या संस्कृत में
2 दिन पहले पति की मौत, आज कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव