September 10, 2026

लुहारी के युवक की हटा में हत्या

दमोह। जिले के हटा क्षेत्र में आज एक युवक की पत्थर पटक कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार जमुनिया नाला के निकट आज सुबह करीब 40 वर्षीय एक युुवक का रक्तरंजित शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना हटा पुलिस को दी। पुलिस ने मृतक के समीप पड़े एक पत्थर को बरामद किया है। जिस पर खून लगा हुआ है। पुलिस ने संभावना जताई है कि अज्ञात आरोपियों ने संभवत इसी पत्थर से मृतक का चेहरा कुचल दिया होगा, जिससे उसकी पहचान न हो सके। मृतक की पहचान ग्राम लुहारी निवासी पंचम पुत्र दुर्जन अहिरवार के रूप में की गई है। पुलिस ने संभावना जताई है हत्या पुरानी रंजिश या अवैध संबंधों के चलते हत्या की गई होगी। संभावना जताई जा रही है कि मृतक को वहां ले जाकर उसकी हत्या की गई होगी या संभव है कि हत्या करके उसका सब वहां डाल दिया गया हो और पहचान छुपाने के लिए उसके सर पर पत्थर पटक दिया गया होगा। गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से हटा में अपराधों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। 2 महीने में करीब 4 से 5 हत्या के मामले सामने आए हैं।

Message Us on WhatsApp