
दमोह। महज चंद फुट जमीन के लिए दो भाइयों में खूनी संघर्ष हो गया। जिसमें 1 भाई की मौत हो गई, जबकि दूसरा भाई जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। मामला नरसिंहगढ़ कस्बे का बताया जाता है।
नरसिंहगढ़ के वार्ड क्रमांक 7 में रहने वाले बिहारी पाल और चंदू पाल के बीच मकान के बंटवारे को लेकर कुछ समय से विवाद चल रहा था। घटना के 1 दिन पूर्व दोनों के बीच मामूली विवाद भी हुआ था। लेकिन बीती रात विवाद इस कदर बढ़ गया कि चंदू पाल ने अपने बड़े भाई बिहारी के सिर पर लोहे का तवा मार दिया। जिससे वह खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ा। यह देखकर बिहारी के बेटे परसोत्तम ने अपने पिता की जान बचाने के लिए एक बड़ा सा पत्थर अपने चाचा चंदू पाल के सिर पर दे मारा। बाद में दोनों घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में दाखिल कराया। यहां उपचार के दौरान बिहारी पाल की मौत हो गई। जबकि चंदू पाल जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है।
क्यों हुआ विवाद
बिहारी की बेटी परसोत्तम पाल ने बताया कि उसके पिता और चाचा के बीच में मकान के बंटवारे को लेकर विवाद चल रहा था। मकान अभी निर्माणाधीन है। एक दीवार खड़ी करने को लेकर मामला बिगड़ गया और विवाद मारकाट तक जा पहुंचा।

More Stories
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, पीड़ित से ही बोले अब मैला खा लेना
हटा विधायक को नहीं पता राष्ट्रगान हिन्दी में लिखा या संस्कृत में
2 दिन पहले पति की मौत, आज कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव