मार्च 17, 2026

गला रेतकर अधेड़ की हत्या

दमोह। जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र में सोते समय एक अधेड़ की गला रेत कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या का प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हटा अनुविभाग के कुम्हारी कुम्हारी थाना अंतर्गत ग्राम मझौली निवासी 42 वर्षीय रज्जू आदिवासी की बीती रात धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। थाना प्रभारी आर ए पांडे ने बताया की मृतक अपने घर में सो रहा था। उसी दरमियान रात्रि 2 से 3 बजे के मध्य किन्हीं अज्ञात तत्वों ने धारदार हथियार से गला काट कर उसकी हत्या कर दी। घटना की जानकारी मृतक की पत्नी ग्याबाई को उस समय लगी जब उसने रात्रि में उठकर अपने पति का रक्तरंजित शरीर देखा। तब उसने शोर मचाया तब मृतक का भाई कमलेश एवं अन्य ग्रामीण वहां पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस थाने में दी। अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 302 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। हत्या किसने और क्यों की इसकी जांच की जा रही है।

Message Us on WhatsApp