
दमोह। जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक में आज शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने भाजपा नेता राहुल सिंह को निकम्मा कहा तो यह भी कहा की कोई गाल पर तमाचा मारे तो उसके मुंह पर लात मारना चाहिए।
बोहानी विधायक संजय शर्मा की अध्यक्षता और दमोह विधायक अजय टंडन की मौजूदगी में जिला कांग्रेस संगठन की आयोजित बैठक में शहर कांग्रेस अध्यक्ष के बिगड़े बोल सामने आए। उन्होंने कहा कि जो गाल पर लपाड़ा मारे उसके मुंह पर लात मारना चाहिए। उन्होंने पूर्व विधायक एवं वर्तमान में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त भाजपा नेता राहुल सिंह को निकम्मा कह दिया। शहर अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस कभी कमजोर नहीं रही। उसका एक-एक कार्यकर्ता आखिरी आखिरी तक चाहे कैसी भी परिस्थितियां रहीं हो अपना काम इमानदारी और मजबूती से करता है। पोलिंग से लेकर विधानसभा तक लड़ता है। हमने एक ऐसे निकम्में को टिकट दी थी ऐसे आदमी पर भरोसा जताया जिसका यह भरोसा नहीं था कि वह भग जाए। उसके बाद भी उसे जिताया, लेकिन वह भग गए। हमें इससे कोई मतलब नहीं है।
समय परिस्थितियां और भगवान भोलेनाथ के आशीर्वाद से कुछ ऐसे संयोग बने की वही फिर लड़ने आए दमोह में मुकाबला हुआ। भगवान ने कहा कि सब्र का फल मीठा होता है। आप तो भगवान हो गए क्योंकि पूरे प्रदेश में ही नहीं पूरे देश में यह मैसेज गया है कि दमोह की जनता बिकाऊ नहीं टिकाऊ है। ऐसे लोगों को सबक सिखाएगी जो हमारी कांग्रेस से गद्दारी करेगा।
तो मुंह पर लात मारेंगे
कांग्रेस अध्यक्ष यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा कि इस सत्ता (उनका इशारा प्रदेश की भाजपा सरकार की ओर था ) ने यह एहसास दिला दिया है कि हमें लड़ना कैसी है कांग्रेस कहती है कि महात्मा गांधी कहती थी कि यदि कोई एक गाल पर चांटा मारे तो हमें दूसरा गाल आगे कर देना चाहिए। लेकिन अब कांग्रेस को बदलना पड़ेगा। यदि आप हमें एक गाल पर लपाड़ा मारोगे तो हम आपके मुंह पर लात जरूर मारेंगे। कांग्रेस में बहुत बल आ गया है क्योंकि संजीव शर्मा जैसे दबंग विधायक हमारे पर्यवेक्षक बन गए हैं। शहर अध्यक्ष के इस बयान पर कार्यकर्ताओं ने तालियां भी खूब जमकर पीटी लेकिन ताज्जुब की बात है कि दो विधायक, जिला अध्यक्ष और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने एक बार भी रोकने टोकने की कोशिश नहीं की।

More Stories
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, पीड़ित से ही बोले अब मैला खा लेना
हटा विधायक को नहीं पता राष्ट्रगान हिन्दी में लिखा या संस्कृत में
2 दिन पहले पति की मौत, आज कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव