
दमोह। हटा पुलिस ने 3 दिन पूर्व हुए बहुचर्चित मुरारी लाल शर्मा हत्याकांड के 6 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से पुलिस ने बड़ी संख्या में वाहन और हत्या में प्रयुक्त कट्टा और रायफल भी बरामद की है।
3 दिन पूर्व हटा के ग्राम रौंड़ा में हुए मुरारी लाल शर्मा हत्याकांड के 10 में से 9 आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। गौरतलब है कि 1 दिन पूर्व ही पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था उसके बाद 6 और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमें हत्याकांड का प्रमुख अभियुक्त राजेंद्र शर्मा भी शामिल है, जिसने मुरारी लाल शर्मा पर कट्टे से फायर किया था। हटा टीआई मनीष मिश्रा ने बताया कि राजेंद्र उर्फ मुड़ी शर्मा, राहुल शर्मा, गुड्डन उर्फ जय नारायण शर्मा, विजय शर्मा, रोहित शर्मा हरिनारायण शर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि एक आरोपी फिलहाल फरार है। गौरतलब है की एसपी डी आर तेनिवार ने पुलिस अधीक्षक शिव कुमार सिंह के निर्देशन में 3 टीमों का गठन किया था। आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था।
6 वाहन, 2 अस्त्र बरामद
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के कब्जे से चार ट्रैक्टर, एक स्कॉर्पियो एक बोलेरो बरामद की गई है। जबकि एक जेसीबी पूर्व में ही जप्त की चुकी है। इसी तरह आरोपियों के पास से 12 बोर का कट्टा एवं 315 बोर की एक रायफल भी बरामद की गई है। बरामद सभी वाहन विभिन्न आरोपियों के नाम पर दर्ज है।
हिस्ट्रीशीटर है दोनों परिजन
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के परिजन लक्ष्मी नारायण शर्मा की 2019 में मृतक मुरारी लाल शर्मा के भाई हेतराम शर्मा ने हत्या कर दी थी। जेल में बंद हेतराम तथा मृतक लक्ष्मी नारायण शर्मा दोनों ही हिस्ट्रीशीटर हैं। उनके ऊपर कई अपराधिक मामले दर्ज हैं। पकड़े गए आरोपियों ने अपने परिजन लक्ष्मी नारायण शर्मा की हत्या का बदला लेने के लिए ही मुरारी लाल शर्मा की हत्या की है।

More Stories
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, पीड़ित से ही बोले अब मैला खा लेना
हटा विधायक को नहीं पता राष्ट्रगान हिन्दी में लिखा या संस्कृत में
2 दिन पहले पति की मौत, आज कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव