
दमोह. कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों से हथियारों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया है. यह आरोपी किस बड़ी वारदात को अंजाम देने के चक्कर में पुलिस इसकी पड़ताल कर रही है. आरोपियों को रिमाइंड में लिया गया है.
दमोह जिला अवैध हथियारों की एक बड़ी मंडी बनता जा रहा है. ताजा मामला स्थानीय पुराना तालाब क्षेत्र का है. यहां से पुलिस ने तीन आरोपियों के कब्जे से करीब 2 लाख रुपए से अधिक कीमत के हथियार बरामद किए हैं. यह सभी हथियार विभिन्न बोर के हैं. तत्संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा एवं नगर पुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने मामले का खुलासा करते हुए मीडिया को बताया कि कोतवाली पुलिस ने बजरिया वार्ड निवासी शेख साजिद उर्फ नवाब पुत्र शेख हमीद, कार्तिक पुत्र राजेश राजपूत तथा दीपक उर्फ डल्लू पुत्र रमेश चक्रवर्ती के कब्जे से चार नाग इंपोर्टेड पिस्टल, 3 देसी कट्टे, 3 नग 12 बोर एवं दो नग 7.65 एमएम के कारतूस, एक स्कूटी एक्टिवा एमपी 34 एम 1675 सहित करीब 2 लाख 30000 का मसरूका बरामद किया है.
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा ने बताया कि घटना का मास्टरमाइंड शेख साजिद उर्फ नवाब पर पहले से अवैध हथियारों की तस्करी से संबंधित 14 मामले दर्ज हैं. आरोपी के विरुद्ध अवैध हथियार, मारपीट, सट्टा, बलवा, हत्या का प्रयास, शराब की तस्करी, एससी एसटी एक्ट सहित 14 अपराध पंजीकृत हो चुके हैं. इसके विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है. लेकिन आरोपी जेल से रिहा होते ही फिर से इन्हीं सब कामों में लिप्त हो जाता है.
यह पूछे जाने पर आरोपी इतने अधिक हथियार लेकर क्या किसी बड़ी वारदात को अन्जाम देने वाले थे? श्री मिश्रा ने बताया कि हम मामले की बारीकी से जांच कर रहे हैं. आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया और वहां से पुलिस रिमांड पर लिया गया है. आरोपियों के पास हथियार कहां से आए इनके तार कहां-कहां जुड़े हुए हैं इसकी भी हम बारीकी से जांच कर रहे हैं. आरोपी शेख साजिद लंबे समय से हथियारों की तस्करी में लिप्त है और उसके साथी भी बदलते रहते हैं.

More Stories
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, पीड़ित से ही बोले अब मैला खा लेना
हटा विधायक को नहीं पता राष्ट्रगान हिन्दी में लिखा या संस्कृत में
2 दिन पहले पति की मौत, आज कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव