September 10, 2026

द बर्निंग ट्रक डीजल टैंक फूटने से दो ट्रैकों में लगी भीषण आग

दमोह. दमोह छतरपुर स्टेट हाईवे दो ट्रक टकरा जाने से भीषण सड़क हादसा हो गया. दोनों ट्रक जलकर राख हो गए. चालक और परिचालकों ने किसी तरह कूद कर अपनी जान बचाई. मामला बटियागढ़ थाना क्षेत्र का है 

     आज गुरुवार की शाम बटियागढ़ थाना अंतर्गत बड़ी चढ़ाई के पास दो ट्रक आपस में टकरा गए. जिससे भीषण सड़क हादसा हो गया. दोनों ट्रक कुछ ही देर में जलकर खाक हो गए लेकिन गनीमत यह रही कि दोनों ट्रकों के चालक और परिचालक समय रहते वहां से भाग खड़े हुए. जिससे किसी तरह की जनहानि नहीं हो पाई. बटियागढ़ बक्सवाहा मार्ग पर बड़ी चढ़ाई के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई. एक ट्रक की चालक मनोज गुप्ता ने बताया कि वह रेलवे का सामान लेकर विशाखापट्टनम से आगरा जा रहा था. रास्ते में ही चढ़ाई के पास पहले से एक ट्रक पलटा हुआ था. जिससे वहां पर जगह कम थी. साथ ही दो अन्य बड़े वाहन भी वहां से क्रॉस हो रहे थे. लेकिन एक ट्रक उसके ट्रक से टकरा गया. जिससे ट्रक का डीजल का टैंक फट गया और देखते ही देखते आग के शोले उठने लगे. टक्कर के बाद दोनों ट्रकों में भीषण आग लग गई. मुख्य सड़क पर दोनों ट्रक धू-धू कर जलने. लगे. आग लगने के कारण मार्ग पर लंबा जाम लग गया किसी ने तत्काल ही घटना की सूचन बटियागढ़ पुलिस को दी. वैसे ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई. दोनों ट्रकों के साथ इनमें लोड सामान भी जलकर खाक हो गया. घटना में  लाखों के नुकसान की आशंका जताई जा रही है. गनीमत रही हादसे में दोनों ट्रक के चालक परिचालक बच गए.  हादसे का कारण सड़क किनारे पहले से पलटा ट्रक बताया जा रहा है. पहले से पलटे ट्रक को उठाने का काम चल रहा था. इसी दौरान सामने से आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर दूसरे ट्रक से टकराया और डीजल टँकी फूटने से ट्रक ने आग पकड़ ली और दूसरा ट्रक भी जल गया. बटियागढ़ थाना प्रभारी नेहा गोस्वामी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है घटना कैसे हुई इसकी भी हम जांच कर रहे हैं कितना नुकसान हुआ है इन सब की जांच की जा रही है.

Message Us on WhatsApp