
दमोह. पथरिया थाना क्षेत्र की ग्राम बांसा कला के सजियाहार हर में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक दो साल की मासूम की बच्ची के साथ उसकी मां का शव कुएं में तैरता पाया गया. मृतका के भाई ने हत्या के आरोप लगाए हैं पुलिस मामले की जांच कर रही है.
ग्राम बांसा कला के साजिया हार में आज सुबह बस्ती में बने एक कुएं में 2 साल की एक मासूम बिटिया के साथ उसकी मां का शव तैरता हुआ देखे जाने के बाद गांव में सनसनी फैल गई. बताया जाता है की मृत्यु का सीमा और उसकी 2 साल की मासूम बेटी अंशु पटेल का शव कुएं में पाया गया. घटना की सूचना सबसे पहले मृतका के भाई को सुबह करीब 4.30 बजे मिली. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई एवं पुलिस ने दोनों मृतकों को कुएं से बाहर निकाला.. मृतका के भाई जितेंद्र पटेल ने आरोप लगाया कि वह मृतका के बाजू वाले कमरे में सो रहा था. जिसे उसके ससुराल वालों ने कुंडी लगाकर बाहर से बंद कर दिया. इसके बाद उसकी बहन सीमा और उसकी बेटी अंशु को उसकी नंद वगैरह ने कुएं में पटक कर उसकी हत्या कर दी. हालांकि पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है. मौके पर पहुंचे पथरिया थाना में पदस्थ उप निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया की मृतका की एक बड़ी बेटी और है. जबकि दो दिन पहले ही मृतका के पति की मौत हुई थी. फिलहाल मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया गया है.
दहेज के लिए बेटी को मारा
मृतका का सीमा पटेल के पिता ने आरोप लगाया कि दहेज और प्रॉपर्टी के लिए उनकी बेटी और नातिन की हत्या की गई है. दो दिन पहले ही उन्होंने मेरी बेटी और दामाद को मारा पीटा था. जिसके बाद छत से गिरने के कारण दामाद निहाल पटेल की मृत्यु हो गई थी. जबकि मेरी बेटी और नातन को उसकी सास प्रेम रानी एवं ननद ने मिलकर पहले हत्या कर दी और उसके बाद शव कुएं में फेंक दिए. पीड़ित ने आरोप लगाया है कि शादी के समय उसने दहेज के लिए 10 लाख रुपए दिए थे. लगातार वह उनकी बेटी के साथ मारपीट करते थे. खाने के लिए खाना नहीं देते थे. जिसके बाद मैंने उन्हें 5 लाख रुपए दिए तथा खाने-पीने की सामग्री भी मैं अपने घर से भेजता था. इसके बाद भी उन्होंने मेरी बेटी और नातन की हत्या कर दी.
दो दिन पहले पति की मौत
मृतिका सीमा का पति निहाल पिछले कुछ समय से बीमार चल रहा था. आर्थिक रूप से वह लगातार परेशान था. निहाल की दो बेटियां हैं .जिनमें बड़ी चार साल की एवं छोटी 2 साल की अंशु जिसकी कुएं में लाश मिली है. दो दिन पूर्व ही निहाल ने बीमारी एवं आर्थिक तथा पारिवारिक मामलों के चलते अपने ही घर की छत से कूद कर जान दे दी थी. हालांकि यह मामला भी संदेहास्पद बताया जा रहा है. पुलिस ने मर्ग कायम कर उसे भी जांच में लिया था कि तीसरे ही दिन आज फिर एक बड़ा घटनाक्रम सामने आ गया.

More Stories
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, पीड़ित से ही बोले अब मैला खा लेना
हटा विधायक को नहीं पता राष्ट्रगान हिन्दी में लिखा या संस्कृत में
तीन आरोपियों से पकड़ा अवैध हथियारों का जखीरा