
दमोह. एक गांव में ट्रांसफार्मर आने की खुशियां लोगों ने कुछ ऐसी मनाई की माला पहनाई, आरती उतारी और नाच गाकर ट्रांसफार्मर का स्वागत किया. मामला जिले के पटेरा ब्लॉक के ग्राम बरखेड़ा बैस का है. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है.
लोगों के यहां शादी विवाह या जन्म संस्कार हो तो खुशी मनाते हैं. तो कई लोग नया मकान खरीदने या नया वाहन खरीदने पर खुशी मनाते हैं, लेकिन जिले के पटेरा ग्राम के अंतर्गत आने वाली ग्राम बरखेड़ा बैस में एक अजब गजब तरह का मामला सामने आया है. यहां पर न तो किसी का नया मकान बना ना किसी ने नया वाहन खरीदा, न किसी का शादी संस्कार हुआ. न किसी के यहां बेटे बेटी ने जन्म लिया, फिर भी गांव के लोगों ने सामूहिक रूप से खुशियां मनाई. दरअसल यहां पर यह खुशियां गांव में बिजली का नया ट्रांसफार्मर रखे जाने को लेकर मनाई गई है. पटेरा ब्लॉक के बरखेड़ा बैस गांव के किसान पिछले 10 दिन से बंद पड़े ट्रांसफार्मर को लेकर परेशान थे. वह बिजली दफ्तरों के चक्कर काट रहे थे. ऐसे में देर रात जब हटा बिजली सब स्टेशन से किसानों को नया बिजली ट्रांसफार्मर मिला तो किसानों की खुशियों का ठिकाना नही रहा. गांव के किसानों ने आज सुबह विधि विधान से ट्रांसफार्मर की पूजा अर्चना कर माल्यार्पण किया और ट्रांसफार्मर की आरती गाई, घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में किसान झूमते गाते हुए अपनी बनाई आरती गाकर धन्यवाद दे रहे हैं. किसानों का कहना है की करीब 10 दिन से वह परेशान थे. सभी किसानों का कनेक्शन का पैसा भी जमा है लेकिन बिजली नहीं मिल रही थी. जिससे उनके फसलें सूख रही थी. मुश्किल से गांव में नया ट्रांसफार्मर मिला जिससे किसान खुश हैं. ग्रामीणों ने बताया कि अब ट्रांसफार्मर रख जाने की बात उन्हें आसानी से बिजली मिलेगी वह अपनी मोटर चलकर सिंचाई कर सकेंगे और सुख रही फसलों को बचा पाएंगे.

More Stories
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, पीड़ित से ही बोले अब मैला खा लेना
हटा विधायक को नहीं पता राष्ट्रगान हिन्दी में लिखा या संस्कृत में
2 दिन पहले पति की मौत, आज कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव