मार्च 19, 2026

सर पर रखी बाइक और कमर तक भरे पानी से निकल गया युवक

दमोह. भारी बारिश के कारण लोग परेशान हैं और इसी परेशानी में कई गंभीर मामले भी सामने आ रहे हैं. ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक युवक अपने सिर पर बाइक रख कर ले जा रहा है

जिले में लगातार भारी बारिश के कारण लोग परेशान है पुल और पुलियों पर खतरे के निशान से ऊपर पानी बह रहा है. गांव और बस्तियों में तीन से चार फीट तक पानी भरा हुआ है. सैकड़ो लोगों को रेस्क्यू कर बाहर निकाला गया है. ऐसे में ही कुछ अजीब मामले भी सामने आ रहे हैं. ताजा मामला जिले के बटियागढ़ क्षेत्र के ग्राम सुनवाहा का है यहां पर एक युवा के कमर तक भारी पानी में सर पर बाइक रख के गांव और गांव से पुल पार कर रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है बताया जाता है कि बुधवार को जब बारिश के कारण बस्तियों में 4 फीट तक पानी भर गया और लोगों को सुरक्षित निकालने का रास्ता भी नहीं था ऐसे में सुनवाहा ग्राम के एक युवक ने गांव से बाहर जाने के लिए न केवल खुद खतरा मोल लिया बल्कि अपनी मोटरसाइकिल को भी सर पर रख लिया. उसने गांव की बस्ती से लेकर पुल तक पूरा रास्ता इसी तरह पर किया. वही वीडियो में कुछ लोगों की चिल्लाने की आवाज में भी आ रही है वह कह रही है कि देख कर जाना इस तरफ उसे तरफ मत जाना संभाल कर पर जमाना इस तरह की कई आवाज है पीछे से सुनाई दे रही है. वह युवक भी कह रहा है कि ठीक है. ऐसे ही और भी मामले सामने आए हैं जिसमें एक बस पुल के ऊपर से बहते हुए पानी में से निकलकर गंतव्य की ओर जा रही है. जब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो तुरंत ही पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और उसने संबंधित थाने को बस जप्त करने की आदेश जारी कर दिए. इसके बाद पुलिस ने बस जप्त कर ली. लेकिन बस जप्त होने के पहले ही जब यह मामला कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के संज्ञान में आया तो उन्होंने तत्काल ही बस का परमिट निरस्त करने की कार्रवाई करने के निर्देश भी आरटीओ को दे दिए. दरअसल लोगों का यह कहना था कि बस में करीब 40 से 50 सवारियां भरी हुई हैं. ऐसे में उस बस की चालक ने अपनी जान तो खतरे में डाली ही साथ ही अन्य यात्रियों की जान भी खतरे में डालकर बस को पुल पार कराकर ले गया. यदि कोई हादसा होता तो कई लोगों की जाने जा सकती थी. बस सीताराम ट्रैवल्स की बताई जाती है. यह मामले बता रहे हैं कि यह लोग खतरों के खिलाड़ी हैं या फिर अकल के अनाड़ी जिन्हें न खुद की जान की परवाह है और न दूसरों की.

Message Us on WhatsApp