
दमोह. हिंडोरिया के पास बाइक और हाईवा की भिड़ंत में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. पुलिस मौके पर पहुंच गई है. मृतकों की शिनाख्त की जा रही है.
आज दोपहर जिले के हिंडोरिया कस्बे के निकट एक हाईवा और बाइक की सामने से सीधी टक्कर में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा इतना भीषण था की बाइक और बाइक सवारों के परखच्चे उड़ गए तथा बाइक काफी दूर तक जा गिरी. घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है. मृतकों की शिनाख्त की जा रही है. एक मृतक कपिल अहिरवार पुत्र बलीराम अहिरवार निवासी हिंडोरिया वार्ड नंबर 11 बताया जा रहा है। अन्य दो युवकों की शिनाख्त करने में जुटी है पुलिस।बताया जाता है कि हिंडोरिया की ताज पुलिया के निकट यह भीषण हादसा हुआ. दमोह से एक बाइक पर सवार तीन लोग हिंडोरिया की तरफ जा रहे थे, वहीं सामने से एक हाईवा आ रहा था. इस दौरान दोनों की आमने-सामने से भीषण भिड़ंत हो गई. बाइक सवारों को बचाने के चक्कर में हाईवा भी पुलिया से नीचे खाई में पलट गया. लेकिन न तो बाइक टक्कर होने से बच पाई और न ही बाइक सवार. पुलिस मामले की जांच कर रही है. उधर वहां से गुजरने वालों की भीड़ जमा हो गई. वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि दो बाइक पर तीन लोग सवार थे. बाइकों की भिड़ंत आपस में हुई है. उन्हें बचाने के चक्कर में हाईवा चालक उन्हें रौंदकर आगे बढ़ गया.लेकिन हाईवा अनियंत्रित होने से खाई में पलट गया. चालक की कोई खबर नहीं है.


More Stories
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, पीड़ित से ही बोले अब मैला खा लेना
हटा विधायक को नहीं पता राष्ट्रगान हिन्दी में लिखा या संस्कृत में
2 दिन पहले पति की मौत, आज कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव