मार्च 17, 2026

धर्मेंद्र बोले, प्रदेश में भले ही मंत्री हूं, लेकिन आपके लिए हमेशा जन सेवक रहूंगा

विशाल रजक तेंदूखेड़ा!
मप्र. शासन के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धमेंद्र सिंह लोधी का जबेरा विधानसभा के प्रथम आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया. क्षेत्र के तेजगढ़, झलौन, नगर की सीमा तथा अन्य सभी जगहों पर पहुंचते ही जोरदार स्वागत किया गया. लकी रेस्टोरेंट में युवाओ ने राज्यमंत्री के काफिले को रोककर स्वागत किया। तारादेही तिराहा पर भाजपा के सैकड़ों कार्यकताओं ने फूलमालाओं से स्वागत किया. साथ ही सचिव संघ के द्वारा स्वागत किया गया। अस्पताल के सामने सीबीएमओ आरआर बागरी ने अपने स्टाफ के साथ मंत्री का स्वागत किया. इसके अलावा पत्रकार संघ के द्वारा राज्यमंत्री का स्वागत किया गया। नगर के गल्ला मंडी मैदान में स्वागत सभा का आयोजन किया गया जिसमें मूरत सिंह लोधी के द्वारा मगद के लड्डूओं से तुलादान किया गया. इस अवसर पर राज्यमंत्री धमेन्द्र सिंह ने लाडली बहनो का अभिनंदन करते हुए सभी कार्यकर्ताओ एवं जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आपके आर्शीवाद से चुनाव जीता हूं और मंत्री बना हूं. जिसका मैं जीवन भर भी कर्ज नहीं चुका सकूंगा. आप लोगो ने जबेरा विधानसभा की रीति ही बदल दी है. पहले तो जो एकवार विधायक बन जाता था वह दोबारा विधायक नहीं बनता था। लेकिन आप लोगो ने मुझे दोबारा विधायक बनाकर आर्शीवाद दिया है। इसी कारण भाजपा ने मुझे आज मंत्री बनाया है। जिसका में धन्यवाद करता हूं। मैं मध्यप्रदेश के लिए राज्य मंत्री हूॅ लेकिन जबेरा विधानसभा की जनता के लिए हमेशा सेवक रहूंगा। स्वतंत्र प्रभार के कारण में अब विधानसभा के विकास के लिए जो भी संभव होगा वे सभी कार्य किए जाएंगे। साथ ही आपके आर्शीवाद से जबेरा को विकसित विधानसभा बनाएंगे। अंत में 22 जनवरी को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होने के साथ ही उस दिन पूरे देश में दिवाली मनाई जाएगी. सभी से आग्रह है कि 22 जनवरी को हर घर में दीपोत्सव मनाए.
किसान के खेत में पहुँचे पानी
जबेरा विधायक के तेंदूखेड़ा नगर आगमन पर तेजगढ़ ग्राम मे हमारे संवाददाता विशाल रजक द्वारा उनसे आगमी पांच वर्ष मे जबेरा क्षेत्र के लिए किस क्षेत्र मे क्या योगदान रहेगा इसको लेकर बात की तो राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा पिछले वर्ष घर घर पानी पहुंचने का सकल्प था, जो अधिकाश ग्रामो मे पहुंच चुका है. जो ग्राम शेष बचे हैं उनमे भी पानी पहुंचाने का प्रयास निरंतर जारी रहेगा. इस वर्ष घरो के साथ किसानो के खेतो में पानी पहुंचाने का संकल्प है. जिसको पूरी मेहनत और लगन से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा. साथ ही शासन की जो लोक कल्याणकारी और जनहित की योजनाएं हैं वह ग्राम के आख़री परिवार तक मिल सके इसके लिए पूरे प्रयास करुंगा.


ये रहे स्वागत में मौजूद
तेजगढ़ में भाजपा के सभी पदाधिकारी तेजगढ़ मडल अध्यक्ष भारत सीग लोधी, बेड़ी लोधी, अनूप लोधी, बम्होरी मे डॉक्टर परम सीग लोधी, तेंदूखेड़ा मे नगर परिषद अध्यक्ष सुरेश जैन, उपाध्यक्ष लक्ष्मी नामदेव, मंडल अध्यक्ष गोविद यादव, पूर्व मडल अध्यक्ष मूरत लोधी, पूर्व नगर परिषद उपाध्यक्ष मुन्ना लाल विश्कर्मा, सुरेन्द्र सेन, गिरवर लोधी, पूर्व पार्षद अजित जैन, डी के सोनी, गोटीराम यादव, जबेरा के पूर्व सांसद प्रतिनिधि रुपेश सेन, धर्मदास नामदेव, सतेन्द्र सीग लोधी, ब्रजेश सीग लोधी, महामंत्री सोमनाथ सोनी, शुभम जैन, धरमु केवट प्रशासनिक अधिकारियो मे तेंदूखेड़ा तहसीलदार उमेश तिवारी, नायब तहसीलदार चंद्रशेखर शिल्पी, जनपद सीईओ मनीष बागरी, तेजगढ़ थाना प्रभारी धर्मेंद उपाध्याय, तेंदूखेड़ा टीआई फेमिदा खान आदि मौजूद थे.

Message Us on WhatsApp