मार्च 19, 2026

बस मालिक की प्रताड़ना से त्रस्त युवती ने खाया जहर, सड़क किनारे बेहोश मिली

दमोह। ग्राम कुआंखेड़ा में आज एक युवती बेहोशी की हालत में मिली।पीड़ित युवती को जिला अस्पताल में उपचार के लिए दाखिल कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मामला हटा थाना क्षेत्र के ग्राम कुआंखेड़ा से निकल कर सामने आया है। बताया जाता है कि आज कुआंखेड़ा में युवती बेहोशी की अवस्था में पड़ी मिली। स्थानीय लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने युवती को उपचार के लिए हटा अस्पताल में दाखिल कराया। उसके पास पड़े मिले बैग की तलाशी ली गई। उसमें जहर की 1 शीशी बरामद हुई। हटा नायब तहसीलदार शिवराम चढ़ार को दिए गए। अपने बयान में युवती ने बताया कि वह ग्राम हिनौती की रहने वाली है। प्रतिदिन बस से पढ़ाई करने के लिए कुम्हारी आवागमन करती थी। वह जिस से आया जाया करती थी उसी बस में ही काम करने वाला आरिफ खान नाम का एक युवक उसे परेशान किया करता था। पिछले कुछ दिनों से इस कदर परेशान कर रहा था की वह पढ़ाई भी नहीं कर पा रही थी। इसके साथ ही युवक उसे आए दिन उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी दे रहा था। जिसके बाद युवती ने आज जहर खा लिया। बताया जाता है कि युवती को कुछ समय से ब्लैकमेल कर रहा था। जिसके कारण युवती अपने आप को असहज महसूस कर रही थी और उसी के कारण उसने यह कदम उठा लिया। युवती की हालत बिगड़ने पर उसे हटा से दमोह रैफर कर दिया गया है।
नायब तहसीलदार शिवराम चढ़ार ने बताया कि युवती के बयान ले लिए गए हैं। उसने बताया कि आरिफ खान नाम का युवक उसे परेशान कर रहा था। उसके माता-पिता को जान से मारने की धमकी देता था। इसी कारण से उसने जहर खाकर आत्महत्या का प्रयास किया है। वहीं हटा थाना प्रभारी मनीष मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। युवती बेहोशी की अवस्था में पड़ी मिली थी। उसके बैग से जहर की 1 शीशी बरामद की गई है। जिस युवक पर आरोप लगाए हैं उसका नाम आरिफ खान है। जांच के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकता है।

Message Us on WhatsApp