मार्च 17, 2026

स्कूल परिसर में बच्चे ने खुलेआम किया हवाई फायर, रील बनाने का जुनून

भास्कर-न्यूज इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है

दमोह। रील बनाने के जुनूनी एक नाबालिग लड़के ने स्कूल परिसर में खुलेआम कट्टा लहराकर फायर कर दिया। रील बनाई और स्कूल से चलता बना मामला। हटा थाना क्षेत्र का है।
जिले के हटा तहसील अंतर्गत सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में अचानक गोली चलने की आवाज सुनकर स्कूल का स्टाफ हतप्रभ रह गया। लोग अपना काम छोड़कर गोली चलने की आवाज की दिशा की तरफ दौड़ पड़े, लेकिन तब तक गोली चलाने वाला वहां से निकल चुका था। दरअसल फिल्मी स्क्रिप्ट की तरह नजर आने वाला यह मामला रील बनाने से जुड़ा हुआ है। संस्था के प्राचार्य सरस्वती शिशु ने थाना प्रभारी हटा निरीक्षक मनीष मिश्रा को फोन के माध्यम से सूचना दी। बताया जाता है कि 15 वर्ष का लड़का स्कूल ग्राउंड कमर में खुशी हुए कट्टे को निकाला और देखते ही देखते फायर कर दिया। जिस दरमियान यह लड़का गोली चला रहा था उसकी पूरी घटना को एक दूसरा लड़का अपने कैमरे में रिकॉर्ड कर रहा था। जानकारों की माने तो वह लड़का इंस्टाग्राम पर रील बनाने के लिए यह सब कर रहा था। वह दोनों लड़के कौन थे, कहां से आए थे ? इसकी जानकारी किसी को नहीं है। लेकिन जब उन्होंने फायर किया तो लोग डर गए और इधर-उधर देखने लगे। घटना करीब दोपहर साढ़े 12 बजे स्कूल के ग्राऊंड की है। सूचना को गंभीरता को लेते हुए थाना प्रभारी हटा के द्वारा अपने स्टाफ के साथ स्कूल की सीसीटीव्ही फुटेज का विश्लेषण किया गया एवं स्टाफ को सक्रिय करते हुये उक्त सूचना की तस्दीक हेतु निर्देशत किया गया । जाँच पड़ताल पर ज्ञात हुआ कि दो नाबालिग बच्चों के द्वारा स्कूल मैदान पर खिलौना वाली आवाजी बंदूक से इंस्टाग्राम पर रील बनाने के उद्देश्य से यह कृत्य किया गया था। बाद में नाबालिग बच्चों को उनके परिजन के साथ तलब किया गया एवं स्कूल के प्राचार्य के समक्ष उक्त नाबालिग बच्चों को समझाईश दी गई। साथ ही भविष्य में ऐसे कृत्य न करने की ताकीद दी गई। संबध मे अवगत कराया गया। बच्चों की ओर से उनके माता-पिता ने पुलिस एवं स्कूल प्रबंधन से माफी मांगी गई इसके अलावा उन्हें आश्वस्त किया कि उनके बच्चे इस तरह का कोई काम अब नहीं करेंगे। बाहर हाल पुलिस भले ही इसे बंदूक का मामला बता रही है लेकिन यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। इस वीडियो को देखकर न जाने कितने बच्चे इस हरकत को दोहराएंगे कहा नहीं जा सकता।

Message Us on WhatsApp