मार्च 17, 2026

गंगा जमुना स्कूल मामले में कलेक्टर और एसपी पहुंचे जिला न्यायालय, बयान कराए दर्ज

दमोह। गंगा जमुना स्कूल में तोड़फोड़ आज दूसरे दिन भी जारी रही। वहीं इस मामले में आज कलेक्टर और एसपी के बयान जिला कोर्ट में दर्ज किए गए।
हिंदू छात्राओं को हिजाब पहनाने के मामले में लपेटे में आए गंगा जमुना स्कूल के संचालकों के विरुद्ध शासन, प्रशासन का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। स्कूल परिसर में हायर सेकेंडरी के लिए बनाए जा रहे नए भवन में तोड़फोड़ की कार्रवाई आज दूसरे दिन भी जारी रही। हालांकि आज भी नगर पालिका द्वारा मजदूरों को लगाकर सेटिंग पर बांधे गए सरिया जाल को तोड़ने का काम किया गया। लेकिन बुलडोजर आज भी नहीं पहुंचा। इससे उलट आज इसी मामले में कलेक्टर मयंक अग्रवाल और एसपी राकेश कुमार सिंह जिला न्यायालय पहुंचे। वहां पर उन्होंने अपने बयान विदुषी न्यायाधीश के समक्ष दर्ज कराए। न्यायालयीन सूत्रों का कहना है की इसके 1 दिन पूर्व गंगा जमुना स्कूल की तरफ से पैरवी कर रहे अधिवक्ताओं ने आपत्ति दर्ज कराई थी की कलेक्टर एवं एसपी दोनों ही पूर्व में स्कूल की प्रिंसिपल और वहां के भ्रत्य को क्लीन चिट दे चुके हैं। इसलिए ऐसे में अब उन पर प्राथमिकी दर्ज किया जाना उचित नहीं है। जिस पर अभियोजन पक्ष ने दलील दी की कलेक्टर एवं एसपी ने किसी तरह की क्लीन चिट नहीं दी है। जिसके बाद विदुषी न्यायाधीश ने कलेक्टर और एसपी को कोर्ट में पेश होने आदेश के दिए। जिसके बाद दोनों ही अधिकारी आज सिविल कोर्ट पहुंचे तथा वहां पर अपने बयान दर्ज कराएं। माना जा रहा है की कलेक्टर ने जब जिला शिक्षा अधिकारी से पोस्टर की जांच कराई थी संभवत उस समय और उस मामले में गंगा जमुना स्कूल की प्रिंसिपल और भ्रत्य की कोई भूमिका नहीं थी तथा उसी मामले में क्लीन चिट दी गई होगी?

Message Us on WhatsApp