
दमोह। मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों का लेखा-जोखा बताने दमोह पहुंचे प्रदेश प्रभारी के मुरलीधर राव ने कांग्रेस नेताओं को टूरिस्ट नेता बताते हुए उन पर तंज कसा।
भारतीय जनता पार्टी के महासचिव एवं मध्यप्रदेश के प्रभारी के मुरलीधर राव कार्यकर्ताओं की बैठक लेने दमोह पहुंचे। इस दौरान मीडिया कर्मियों से मोदी सरकार की 9 साल की उपलब्धियों को साझा किया। केंद्र एवं प्रदेश सरकार की चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए कांग्रेस पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस मध्यप्रदेश में एक विफल प्रतिपक्ष है। उन्होंने भाषण देने के अलावा आज तक कोई काम नहीं किया। न तो प्रतिपक्ष होने के नाते सरकार का सहयोग किया और न ही रचनात्मक विपक्ष की भूमिका निभाई। वह केवल जिसे कहते हैं फेक फैक्ट्री उसे बनाया है। कांग्रेस एक फैक्ट्री है। दूसरा उनके नेता जो आते हैं वह टूरिस्ट नेता है। जैसे साइबेरियन पक्षी मौसमी पक्षियों की तरह आते हैं, वैसे ही कांग्रेस के नेता भी मौसमी पक्षी के नाते चुनाव में आते हैं। उन्होंने कहा कि मैं चैलेंज करता हूं कि वह बताएं कि राहुल गांधी ने कितने बार मध्यप्रदेश का प्रवास किया। मोदी जी ने कितने बार प्रवास किया, गृह मंत्री अमित शाह और नड्डा जी ने कितने बार प्रवास किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मध्य प्रदेश में या हमारे प्रदेश अध्यक्ष ने कितना प्रवास किया जब यह टोटल देखेंगे तो पाएंगे, कांग्रेस के नेता कहीं भी प्रवास नहीं करते और संकट के समय भी गायब रहते हैं। कोरोना काल में भी वह कहीं नहीं दिखे। जब चुनाव होते हैं तो यह लोग पहुंच जाते हैं दूसरी बात यह है कि इन लोगों को हनुमान जी में बड़ी भक्ति दिखाई दे रही है। जो राम के नहीं हुए वह हनुमान जी के कब से हो गए? उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दिया था कि भगवान राम तो काल्पनिक हैं। कांग्रेस सरकार के समय में उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दिया था कि भगवान राम काल्पनिक है। उन्होंने सवाल किया कि काल्पनिक भगवान राम के हनुमान जी सही कहां से आ गए और उनके हाथ में गदा कहां से आया? यह नर्मदा मैया की भक्ति कहां से आई? केवल वोटों के लिए। यह चुनावी नेता चुनावी स्टंट और मौसमी पक्षी यह कांग्रेस के लोग हैं। इसलिए आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी 9 सालों की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएगी। धर्मांतरण संबंधी सवाल के जवाब में श्री राव ने कहा कि यदि देश और प्रदेश में कोई लव जिहाद, भूमि जिहाद को रोक सकता है तो वह केवल भाजपा की सरकार है। चाहे वह केंद्र की सरकार हो या प्रदेश की शिवराज सरकार हो। उन्होंने महाकाल लोक में हुए भ्रष्टाचार के संबंध में कहा कि कांग्रेस के लोग ऐसे हैं जैसे किसी शव के साथ चलने वाले लोग उस पर मुरमुरा डालते हैं। ठीक उसी तरह कांग्रेस को 300 करोड़ रुपए का महाकाल लोक नहीं दिख रहा है, लेकिन 7 करोड़ों की प्रतिमाएं खंडित हो गई तो वह दिखाई दे रही हैं।

More Stories
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा
साला एक भी नहीं बताता बम कहां फूटने वाला है: पूर्व विधायक …..देखें वीडियो