
दमोह। यात्री बस और कंटेनर किसी की भिड़ंत में 2 दर्जन से अधिक यात्री घायल हुआ है जबकि 2 यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वहीं 3 यात्री गंभीर रूप से फंसे हुए हैं जिनका रेस्क्यू किया जा रहा है।
दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर आज सुबह हुए भीषण सड़क हादसे में 2 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 2 दर्जन से अधिक यात्री घायल हुए हैं। इनमें से 3 यात्री बुरी तरह बस फंस गए जिन्हें रेस्क्यू किया जा रहा है। बताया जाता है कि बरकोटी बस कंपनी की एक बस क्रमांक एमपी 30 पी 0235 इंदौर से वाया सागर दमोह होते हुए जबलपुर की ओर जा रही थी। बस में 60 से अधिक यात्री सवार थे। तभी सामने से आ रहे एक कंटेनर क्रमांक आरजे 52 जीए 6218 जो की जबलपुर की ओर से आ रहा था। तेंदूखेड़ा क्षेत्र के झलौन के निकट दोनों वाहनों में सीधी भिड़ंत हो गई। बस एवं कंटेनर की रफ्तार इतनी अधिक थी की इस भीषण भिड़ंत में बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बस में सवार 2 दर्जन से अधिक यात्री चोट लगने के कारण बुरी तरह घायल हो गए।

आसपास के ग्रामीणों ने जैसे ही घायलों की चीख-पुकार और बस की टक्कर की आवाज सुनी वह दौड़ कर बस की तरफ भागे। तुरंत ही पुलिस को मामले की सूचना दी तथा घायल यात्रियों को किसी तरह बाहर निकाला। जिनमें बस चालक एवं एक महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। आगे की तरफ बैठे तीन यात्री बस में ही फंस कर रह गए। बस चालक का शरीर दरवाजा एवं स्टेरिंग के बीच बुरी तरह फंस गया। जिसे निकालने के लिए काफी मशक्कत करना पड़ी। घायल यात्रियों में कुछ लोगों को दमोह एवं जबलपुर रेफर किया गया बाकी सभी लोगों को तेंदूखेड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि मृतकों में बस चालक रहली निवासी नन्हे सिंग एवं महिला यात्री रांझी निवासी यशोदाबाई शामिल हैं। वही कंटेनर का सह चालक गंभीर रूप से घायल है उसका भी रेस्क्यू किया जा रहा है। हालांकि पुलिस ने अभी शिनाख्त न हो पाने के कारण मृतकों के नामों की अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

More Stories
तीन माह के दुधमुहे बच्चे के साथ कुएं में तैरता मिला मां का शव
2 साल की बच्ची और गर्भवती पत्नी के साथ फांसी पर झूला युवक
पुलिस कार्रवाई न होने पर फूटा ब्राह्मण एवं हिंदू संगठनों का गुस्सा