
दमोह। पथरिया विधायक रामबाई ने मतदाताओं की खरीद-फरोख्त पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि आप 5 सौ रुपए में बिक जाते हैं, यह ठीक नहीं है। अपना नेता सोच समझकर चुने।
पथरिया से बसपा की एकमात्र विधायक रामबाई परिहार ने मतदाताओं की खरीद-फरोख्त पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्याशी आते हैं और 5 सौ हजार रुपए देकर वोट खरीद लेते हैं, यह अच्छी बात नहीं है। रामबाई ने कहा कि अब तो सरपंची के चुनाव में भी यही होने लगा है। लोग 25 लाख रुपए खर्च करते हैं। वोट खरीद कर सरपंच बन जाते हैं। यह सब मैंने इसी पंचवर्षीय में यहां पर देखा है। प्रतिनिधि कोई एक 2 साल के लिए नहीं चुना जाता, वह 5 साल के लिए चुना जाता है। किसी ने 500 रुपए ले लिए, किसी ने हजार रुपए ले लिए, किसी ने दारू की बोतल ले ली तो किसी ने बिछिया ले ली। इसके बदले में आप उन्हें वोट देते हैं। इसलिए जनता मारी मारी फिरती है। जब आप काम कराने जाते हैं तो लोग कहते हैं क्या फ्री में वोट दी है, पैसा लिया है आपने।
पथरिया विधायक ने कहा यदि हजार 5 सौ हजार रुपए में आपका जीवन निकलता है तो ले लो कोई बात नहीं, लेकिन उसमें जीवन नहीं निकलना। अब तो सरपंची में भी यही हाल होने लगा है। मुझे तो इसी पंचवर्षीय में पता चला कि लोगों ने 25 -25 लाख रुपए खर्च करके चुनाव लड़ा।
चुनाव में परिजनों की कसम खाने और गंगा हाथ में उठाने को लेकर भी रामबाई ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी गांव में 5 लोग चुनाव लड़ रहे हैं तो लोगों ने पांचों प्रत्याशियों के लिए गंगा उठा ली, और कह दिया कि आपको वोट मिलेगा। आज इस बात का बहुत दु:ख है। यह गंभीरता से विचार करने की बात है कि क्या गंगा और बाल बच्चे इतने सरल हो गए हैं कि बात बात में उनकी कसमें खाई जाती हैं। गंगा कोई मामूली नहीं है आपके बच्चे कोई मामूली बात नहीं है अब प्रत्याशी भी जानने लगे हैं कि लोग कैसे हैं। इसके आगे रामबाई ने कहा कि ऐसा नहीं है कि मैं मां के दूध से ही विधायक बन गई हूं। मुझे नेता आपने बनाया है, विधायक आप लोगों ने बनाया है। आपके वोट से चुनकर में विधायक बनी हूं। यह विधायक का कर्तव्य है कि वह जनता का काम करे, लेकिन जनता का भी यह कर्तव्य है कि वह सोच समझकर प्रतिनिधि चुने, क्योंकि यह एक-दो दिन का नहीं 5 साल का सवाल है।

More Stories
कांग्रेस विधायक के बिगड़े बोल, पीड़ित से ही बोले अब मैला खा लेना
हटा विधायक को नहीं पता राष्ट्रगान हिन्दी में लिखा या संस्कृत में
2 दिन पहले पति की मौत, आज कुएं में मिला पत्नी और बेटी का शव